टीवी इंडस्ट्री की नामी शख्सियत Hina Khan इन दिनों मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका उपचार भी उन्होंने शुरू कर दिया है। वो लगातार कीमोथेरेपी सेशन्स ले रही थीं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने बाल भी मुंडवा दिए थे। इलाज प्रक्रिया के बीच वो लगातार हेल्थ अपडेट साझा करती रहती हैं। उन्होंने पांच कीमो सेशन पूरे होने की अपडेट दी थी और साथ ही बताया था कि उनके सामने कई नई चुनौतियां पैदा हो रही हैं। साथ ही वो बेहतर इलाज के लिए अमेरिका चली गई हैं। अब एक्ट्रेस ने नई अपडेट साझा की हैं। एक्ट्रेस Hina Khan ने हाल में ही सोशल मीडिया पर बताया कि एक ओर वो ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें एक और बीमारी हो गई है, जिसका नाम म्यूकोसाइटिस है। गुरुवार शाम को इंस्टाग्राम पर हिना ने अपनी बीमारी के बारे में बताया और अपने फैंस उपयोगी उपाय पूछे।
- टीवी इंडस्ट्री की नामी शख्सियत हिना खान इन दिनों मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रही हैं
- एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया
- हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कीमोथेरेपी का एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस है
हिना खान ने किया ये पोस्ट
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कीमोथेरेपी का एक और साइड इफेक्ट म्यूकोसाइटिस है। हालांकि मैं इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह का पालन कर रही हूं। अगर आप में से कोई इससे गुजरा है या कोई उपयोगी उपाय जानता है। कृपया सुझाव दें (हाथ जोड़ने वाली इमोजी)। जब आप खा नहीं पाते हैं तो यह वाकई मुश्किल होता है। इससे मुझे बहुत मदद मिलेगी।’ उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘कृपया सुझाव दें (हाथ जोड़ने वाली इमोजी)। दुआ (प्रार्थना करने वाली इमोजी)।’ उनके कई प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने उपाय भी सुझाए हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ। आपके जल्द ठीक होने की प्रार्थना।’ एक व्यक्ति ने कहा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ। आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’ एक ने कमेंट में लिखा, ‘इलाज करवाओ, एक बुरी सलाह से हालात बिगड़ सकते हैं।’
View this post on Instagram
क्या होता है म्यूकोसाइटिस
बता दें, म्यूकोसाइटिस, कैंसर के इलाज के दौरान होने वाली एक गंभीर समस्या है, जिसमें मुंह के अंदर सूजन, छाले आदि हो जाते हैं और इसके चलते मरीज को खाने-पीने में काफी तकलीफ होती है। ऐसे में डॉक्टर सॉलिड चीजें खाने से रोकते हैं और तरल पदार्थ ही लेने की सलाह देते हैं।
View this post on Instagram
हिना खान कर रहीं टूटे दिल वाले पोस्ट
बता दें, इस बीच हिना खान जिंदगी में काफी बिखराव महसूस कर रही हैं। वो लगातार हार्ट ब्रेक वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हिना खान ने हाल में ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर कभी शादी न करने का सुझाव देने वाला वीडियो भी साझा किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय हताश दिल थोड़ा और सब्र रखो।’ इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में हिना खान ने लिखा, ‘ये सच है कि जब आप किसी पर बेहिसाब प्यार लुटाएं तो वो बोर हो जाता है।’ इस तरह के कई पोस्ट एक्ट्रेस लगातार पोस्ट कर रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शायद उनकी लव लाइफ में भी कुछ गड़बड़ है।
View this post on Instagram
ऐसे मिली थी हिना को पहचान
हिना खान के काम की बात करें तो उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से पहचान मिली। इसी रोल से वो घर-घर में फेमस हो गईं। फिर ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलड़ी’ में उनकी अलग छवि निखर के सामने आई। इसके बाद लोग उन्हें शेर खान कहने लगे। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हिना खान इन दिनों ओटीटी सीरीज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं।


Download Android App
Download iOS App



