हाल ही में दीपिका
पादुकोण की तबीयत उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान खराब हो गई
थी। जिस वजह से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। दीपिका को हॉस्पिटलाइज कराने की बात पता चलते ही उनके
फैंस के बीच खलबली मच गई थी। दीपिका पादुकोण आज के वक्त में बॉलीवुड का सबसे
चर्चित नाम है। देश और दुनिया में अभिनेत्री के लाखों चाहने वाले है। जो उनकी एक
झलक पाने के लिए बेकरार रहते है।
प्रोजेक्ट के में दीपिका पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ काम कर रही
हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका इन दिनों हैदराबाद में हैं, जहां फिल्म का
भव्य सेट तैयार किया गया है। वहीं अपनी को-एक्टर की तबियत खराब होने की जानकारी
मिलते ही प्रभास ने दीपिका की हेल्थ का ख्याल रखते हुए शूटिंग शेड्यूल में काफी बदलाव
करवाए है। एक्टर की इस हरकत ने एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना दिया है।
बाहुबली फेम एक्टर प्रभास अपनी एक्टिंग से तो कई बार फैंस का दिल जीत चुके
हैं। फैंस भी उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते है और उनकी हर फिल्म को
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना ही देते है। हालांकि अपनी एक्टिंग के अलावा एक्टर अपनी
सादगी और दरियादली को लेकर भी फैंस के बीच काफी फेमस है। प्रभास की सादगी और
दरियादली का नमूना किसी ना किसी वजह से देखने को मिल ही जाता है।
दरअसल, पिछले दिनों सेट
पर दीपिका को बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद फौरन उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।
हालांकि, दीपिका ट्रीटमेंट के बाद वापस सेट पर लौट आईं लेकिन अब खबर
है कि प्रभास ने मेकर्स से शूटिंग शेड्यूल में बदलाव का रिक्वेस्ट किया है ताकि अभिनेत्री
की रिकवरी ठीक से हो पाए।
खबरों के मुताबिक, प्रभास ने मूवी मेकर्स से शूटिंग को एक वीक पोस्टपॉन करने की
रिक्वेस्ट की है। दीपिका और प्रभास साथ में जल्द ही कुछ खास सीन्स की शूटिंग करने
वाले थे, लेकिन अपनी को-एक्टर की खराब हेल्थ को देखते हुए सुपरस्टार ने शूटिंग को
रीशेड्यूल करने को कहा है। हालांकि मेडिकल
ट्रीटमेंट के बाद दीपिका अब अच्छा महसूस कर रही हैं। इसलिए फिलहाल एक्टर ने शूटिंग
में लौटने का फैसला एक्ट्रेस के ऊपर छोड़ दिया है।
‘प्रॉजेक्ट के’ में प्रभास के साथ दीपिका के अलावा बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार भी शामिल है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी अहम रोल में हैं। यह दीपिका और प्रभास की
पहली फिल्म है जिसमें वे साथ नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी
एक्साइटेड है।


Download Android App
Download iOS App








