शादी के बाद इन पांच सितारों ने मनाई अपनी पहली दीपावली, कपिल के लिए ये मौका रहा और भी खास

Summary :

कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये मौका बेहद खास थी क्योंकि शादी के बाद उनकी पहली दिवाली थी। आईये नजर डालते है उन सितारों पर जिन्होंने अपने हमसफर के साथ मनाई पहली दिवाली :

रविवार के दिन देशभर में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रौशनी के त्यौहार को शानदार तरीके से एन्जॉय किया। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ये मौका बेहद खास थी क्योंकि शादी के बाद उनकी पहली दिवाली थी। आईये नजर डालते है उन सितारों पर जिन्होंने अपने हमसफर के साथ मनाई पहली दिवाली : 
प्रियंका चोपड़ा जोनस


बीते साल 1 दिसम्बर को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी गायक और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। इस बार उन्होंने अमेरिका में अपने ससुराल के साथ पहली दिवाली मनाई। 
दीपिका पादुकोण


बीते साल 14 नवंबर 2018 को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल ने इस साल अपनी पहली दिवाली मनाई। 
नुसरत जहां

बांगला एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इसी साल 9 जून को निखिल जैन से शादी की थी। नुसरत अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्ख़ियों में है। नुसरत ने भी अपने पति और ससुराल के साथ इस बार पहली दिवाली मनाई। 
पूजा बत्रा


बीते 4 जुलाई 2019 को एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने अभिनेता नवाब शाह से शादी की। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबर फैंस को दी। इस बार इस कपल ने भी पहली दिवाली सेलिब्रेट की।  
कपिल शर्मा


पिछले साल दिसंबर में कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से शादी की थी और खबर ये भी है कि कपिल और गिन्नी के घर जल्द छोटा मेहमान आने वाला है। ये दिवाली कपिल के लिए बेहद ख़ास रही। 

Ujjwal Jain