Me Too के बाद तनुश्री दत्ता ने किया दूसरा सनसनीखेज खुलासा, कहा मुझे जान से मारने की हो रही कोशिश

Summary :

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।तनुश्री ने नाना पाटेकर पर ‘मीटू कैंपेन के जरिये यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वही तनुश्री अब एक और नए सनसनीखेज खुलासे के साथ सामने आ गयी हैं। जिसे सुन हर कसी के होश उड़ गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल अभिनेत्री लम्बे समय से फ़िल्मी दुनिया से वाकिफ नहीं हुई हैं। वही कुछ समय पहले भारत में एक कैंपेन काफी ज्यादा वायरल हुआ था और वो था ‘मीटू कैंपेन Metoo Campaign’. और इस कैंपेन की हिस्सा खुद एक्ट्रेस तनुश्री भी बन चुकी हैं। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जा रहा था की तनुश्री दत्ता को ही भारत में मीटू मूवमेंट शुरू करने का सारा श्रेय दिया जाता है।वही इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे की तनुश्री ने नाना पाटेकर पर ‘मीटू कैंपेन के जरिये यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वही तनुश्री अब एक और नए सनसनीखेज खुलासे के साथ सामने आ गयी हैं। जिसे सुन हर कसी के होश उड़ गए हैं। 
nana patekar: #MeToo: Tanushree Dutta hopes for justice 10 yrs on; says she  spoke up to defend herself, not be idolised - The Economic Times
दरअसल इससे पहले तनुश्री दत्ता ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसके लिए नाना पाटेकर और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे। वही तनुश्री ने अब एक और नया खुलासा किया हैं। जहां एक्ट्रेस ने ये खुलासा एक इंटरव्यू में किया हैं। जहां तनुश्री ने बताया की कई बार उनकी गाड़ी के ब्रेक से छेड़छाड़ की गई थीl वह कहती है, ‘मेरी गाड़ी का बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ थाl वहीं मेरी हड्डियां टूटते-टूटते बची थीl मेरा काफी खून बह गया थाl इसके चलते मुझे लंबे समय तक बेड रेस्ट करना पड़ा था’

इसके अलावा तनुश्री दत्ता ने बताया कि उन्हें जहर देकर मारने की भी कोशिश की गई थी. उन्होंने कहा, “एक नौकरानी थी, जिसको लेकर मुझे लगता है कि उसे मेरे घर में प्लांट किया गया था. जब से वह नौकरानी घर में आई, तब से मैं धीरे-धीरे बीमारी पड़ने लगी. मुझे संदेह है कि वह मेरे पानी में कुछ मिला रही थी.”

Tanushree Dutta - IMDb
आपको बता दें इस साल की शुरुआत में, तनुश्री ने सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया था कि वह फिल्मों में वापसी करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन उनके प्रयासों को विफल किया जा रहा है और उन्हें आत्महत्या करने की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है।
Tanushree Dutta: Celebrities are not speaking fearing their dark secrets  would be out | Hindi Movie News - Times of India
वही अब तनुश्री के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हड़कंप मच गया हैं। और एक्ट्रेस का अब ये पोस्ट जमकर वायरल भी हो रहा हैं। 

Desk Team