- ‘स्त्री 2’ की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई
- श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई
- दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है
श्रद्धा कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा
श्रद्धा कपूर के लिए 2024 बेहद लकी साबित हुआ है। 24 अगस्त, 2024 को दोपहर 4: 32 बजे तक बॉलीवुड की देसी गर्ल के इंस्टाग्राम पर 91.8 मिलियन फॉलोअर्स रहे हैं जबकि श्रद्धा के अब 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। फिल्म ‘स्त्री 2’ की शानदार सफलता से एक्ट्रेस की भी किस्मत चमक गई है, जिसके चलते उनके फॉलोअर्स में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो वह विराट के बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स क्लब में शामिल होने दूसरी भारतीय बन जाएंगी।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय
विराट कोहली 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बने हुए हैं। श्रद्धा और प्रियंका के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी 91.3 मिलियन फ़ॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। आलिया भट्ट 85.2 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर हैं, उसके बाद कैटरीना कैफ (80.4 मिलियन), दीपिका पादुकोण (79.9 मिलियन) और नेहा कक्कड़ (78.7 मिलियन) हैं।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 9 दिनों में भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। श्रद्धा जल्द ही ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘चंदा मामा दूर’ में दिखाई देंगी। उनके हाथ अनुराग बसु की भी फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे।


Download Android App
Download iOS App



