Shah Rukh Khan के बाद इस धांसू Bollywood एक्टर के साथ काम करेंगे डायरेक्टर Atlee?

Summary :

शाहरुख खान की फिल्म पठान के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अब हर तरफ उनकी आगामी फिल्म जवान की चर्चा है। बताया जा रहा है कि जवान के बाद एटली एक और बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अगली फिल्म में वरुण धवन नजर आ सकते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। किंग खान की कमबैक फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं और अब फैंस बड़ी बेसब्री से सुपरस्टार की अगली फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। पठान के बाद जवान का हर कोई इंतजार कर रहा है लेकिन इसकी वजह सिर्फ किंग खान नहीं है बल्कि इसके पीछे की दूसरी वजह का नाम एटली कुमार है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ के मोस्ट फेमस डायरेक्टर एटली कुमार की। तमिल सिनेमा में अपने डायरेक्शन से लोगों  का दिल जीतने वाले शाहरुख की फिल्म जवान का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म शाहरुख खान के साथ साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। ऐसे में जवान को लेकर दर्शकों क बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
मगर इसी बीच खबर है कि जवान की रिलीज से पहले ही एटली ने एक और बॉलीवुड फिल्म को डायरेक्ट करने का मन बना लिया है। एटली इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं खबर है कि इस फिल्म लीड एक्टर के लिए बॉलीवुड एक्टर का नाम सामने आ रहा है जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली के निर्देशन में बनने वाली अगली बॉलीवुड फिल्म में अभिनेता वरुण धवन नजर आ सकते हैं। खबर है इस प्रोजेक्ट को लेकर वरुण और एटली के बीच कई बार चर्चा भी हो चुकी है। फिल्म को लेकर दोनों के बीच काफी बातचीत हो गई है हालांकि कागजों पर बात अब तक आगे नहीं बढ़ सकी है। 
रिपोर्ट्स में दावा है कि एटली और वरुण फिल्म थेरी के रीमेक के लिए साथ आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि पहले एटली अकेले इस फिल्म का निर्माण करने वाले थे मगर हाल ही इस फिल्म से मशहूर प्रोड्यूसर मुराद खेतानी का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर महीने में शुरु हो जाएगी।
फिल्म थेरी की बात करें तो यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता थलापति विजय अहम रोल में नजर आए थें। विजय के अलावा एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और ऐसी को देखते हुए अब एटली इसका रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
वरुण धवन की बात करें तो एक्टर साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म भेड़िया में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में थी। वहीं, अब जल्द ही फिल्म बवाल में वरुण और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार एक साथ दर्शकों को दिखने वाली है। इस फिल्म को लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Desk Team