शिवांगी जोशी के बाद अब ‘बबीता जी’ ने ठुकराया Bigg Boss 16, मुनमुन दत्ता ने फिर फेरा शो से मुंह

Summary :

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ के लिए बीते कई दिनों से मुनमुन दत्ता का नाम सामने आ रहा था। लेकिन ‘बिग बॉस 16’ के फैनपेज के मुताबिक, एक्ट्रेस ने शो को करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने शो का हवाला देते हुए इसे ठुकराया है।

टेलीविजन का फेमस शो
बिग बॉस 16 एक बार फिर छोटे पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। सुपरस्टार सलमान खान
के शो का सेट तैयार किया जा रहा है। तो वहीं
दूसरी ओर इसके लिए कंटेस्टेंट की तलाश शुरू हो चुकी है। कई
सेलेब्स शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है जिसमें कावेरी प्रियम, मुनव्वर
फारूकी शिवांगी जोशी
, अर्जुन बिजलानी, और सृति झा जैसे कई
सितारों के नाम शामिल हैं।

salman khan bigg boss 15 fees, बिग बॉस 15 के लिए 350 करोड़ की फीस लेकर भी  सलमान की दौलत पड़ी इस मॉडल के आगे कम, नेट वर्थ जान खुला रह जाएगा

 वहीं खबरे है कि शो के मेकर्स ने हाल ही में तारक मेहता
फेम मुनमुन दत्ता को भी शो के लिए अप्रोच किया था लेकिन अब खबर है कि मुनमुन ने
सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। शो का हिस्सा ना बनने के पीछे मुनमुन दत्ता ने खास वजह बताई है। भारती सिंह के शो खतरा-खतरा में 
मुनमुन, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज के साथ नजर आई थीं।

बंद होगा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'! SGPC ने कहा- BAN करो - taarak mehta  ka oolta chashma sikh community demands ban pehredaar piya ki tmov - AajTak

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 16 के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को इस सीजन
के लिए अप्रोच किया था। मगर एक्ट्रेस ने मेकर्स को शो का हिस्सा बनने से साफ मना
कर दिया है। उन्होंने शो ठुकराते हुए कहा, “अभी मेरा शो चल रहा है और अभी कोई
भी प्वॉइंट नहीं है
‘बिग बॉस 16‘ में आने का।” मुनमुन को इससे पहले भी कई
बार बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन हर बार वह शो में आने
से मना कर देती हैं।

एक्‍ट्रेस मुनमुन दत्ता का करियर

बता दें कि मुनमुन दत्ता से पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी,  अभिनेता अर्जुन बिजलानी, और कुमकुम भाग्य फेम सृति झा ने भी ‘बिग बॉस 16‘ को रिजेक्ट कर दिया था। अर्जुन बिजलानी ने जहां सलमान खान के शो को मैरिज
ब्यूरो बताया था तो वहीं शिवांगी जोशी का कहना था कि वह ऐसी उठा-पटक वाली चीजों से
दूर रहना पसंद करती हैं।

ऑनस्क्रीन मां से मिलीं Shivangi Joshi, बताया क्या खाने से रहती हैं फिट -  yeh rishta kya kehlata hai actress shivangi joshi diet plan what she eats  in a day lata sabharwal

गौरतलब है कि छोटे पर्दे का सुपरहिट कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा
चश्मा
‘  पिछले कई सालों
से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में मुनमुन दत्ता बबीता जी के किरदार
में नजर आती हैं इतना ही नहीं घर-घर में मुनमुन को बबीता जी के नाम से ही जाना
जाता है। वहीं
, दूसरी ओर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ
जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें
और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी खींच लेती हैं।

 

Desk Team