वास्ते सॉन्ग फेम सिंगर ध्वनि भानुशाली के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। वैसे तो अब तक ध्वनि भानुशाली एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देकर अपनी आवज़ का जादू फैंस पर चला चुकी है। लेकिन अब लगता है सिर्फ उनकी आवाज़ ही नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग का जादू भी फैंस पर चलने वाला है। आपको बता दे, ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्योकि सिंगर ध्वनि भानुशाली जल्द ही ऐक्टिंग में भी अपने जलवे दिखाने की तैयारी में हैं। खबर है कि यह खूबसूरत सिंगर जल्द ही बॉलिवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं।

बता दे, ध्वनि इससे पहले अपने कई म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग कर चुकी हैं जिनमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इन वीडियोज में लोगों ने ध्वनि की खूबसूरती की काफी तारीफ की थी। वही, ध्वनि के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि ‘ध्वनि बॉलिवुड में अपने बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही हैं। अभी वह एक्टिंग की बारीकियां और टेक्नीक सीख रही हैं। शायद उन्हें उनके पिता विनोद भानुशाली लॉन्च करेंगे जिन्होंने टी-सीरीज के साथ अपने 27 साल लंबा सफर हाल में खत्म किया है। इसके बाद विनोद ने अपना खुद का प्रॉडक्शन हाउस भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड लॉन्च किया है।’

अपने प्रॉडक्शन वेंचर के लॉन्च होने के बाद विनोद ने नुसरत भरूचा के लीड रोल वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वाली फिल्म की घोषणा की है। ध्वनि भानुशाली की बात करें तो उन्होंने हाल में मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर युवान शंकर राजा के साथ पहली बार अपना गाना ‘कैंडी’ गाया है। इस गाने को हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है और दोनों ही वर्जन को ध्वनि ने अपनी आवाज दी है।

गानों में तो ध्वनि हिट हो चुकी हैं, अब देखना होगा कि क्या एक्टिंग में भी वह अपनी खूबसूरती का जलवा दिखा पाएंगी या नहीं। वैसे जो भी हो फैंस अब ध्वनि के एक्टिंग डेब्यू की बात सुनकर एक्साइटेड ज़रूर होने वाले है। ये उनके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



