बॉलीवुड सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए न जाने कितनी मशक्त करते हैं। तब जाकर वह खुद को एक दम फिट रख पाते हैं। ये स्टार्स ऐसे होते हैं जो अपनी फिटनेस से काफी भी समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस का वर्कआउट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस एक्ट्रेस को एक नजर में नहीं पहचान पाए तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि अपना फ्लॉन्ट कर रहीं ये एक्ट्रेस दिशा पटानी है।

दिशा ने अपने वर्कआउट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस दिशा बैकलेस टॉप और पीले रंग के शॉर्ट्स में है। उन्होंने अपने बालों को आगे किया हुआ है। एक्ट्रेस काफी एन्जॉय करते हुए अपनी इस एक्सरसाइज को करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में वेटलिफ्टिंग का इमोजी शेयर किया है।
वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिकिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा बेबी ऑन फायर।’ एक ने कहा, ‘गजब।’ एक यूजर लिखती हैं, ‘मैं ऐसी फिटनेस चाहती हूं।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही ‘एक विलेन रिटर्न्स’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम दिखाई देंगे। बता दें, एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह फिल्म 2014 में आई ‘एक विलेन’ की सीक्वल है। उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


Download Android App
Download iOS App



