ट्रॉल्लिंग के बाद अब आसिम रियाज ने दी सफाई, शहनाज गिल से नहीं है पोस्ट का कनेक्शन?

Summary :

आसिम रियाज ने एक ट्वीट कर दिया जिसके बाद शहनाज के फैन्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इस पूरे मामले पर आसिम ने एक और ट्वीट किया और अपनी सफाई दी।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने पब्लिक स्पेस से एक तरह की दूरी बना ली है। हाल ही में वह अपने मैनेजर की सगाई की सेरेमनी में शामिल हुईं जहां उन्हें डांस करते हुए देखा गया। यह देखकर उनके फैन्स काफी खुश हो गए कि वह फिर से नार्मल होने की ओर लौट रही हैं। इसी बीच आसिम रियाज ने एक ट्वीट कर दिया जिसके बाद शहनाज के फैन्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इस पूरे मामले पर आसिम ने एक और ट्वीट किया और अपनी सफाई दी। 
उनका कहना है कि उन्होंने शहनाज को लेकर कुछ भी नहीं कहा था बल्कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से ले लिया गया। आसिम ने लिखा था कि ‘कुछ डांसिंग क्लिप्स देखे, कुछ लोग इतनी जल्दी अपनों को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं क्या बात क्या बात।’ यूजर्स ने जब ट्रोल किया तो अब आसिम ने एक पोस्ट लिखकर सफाई दी। 

उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, मेरा ध्यान इस ओर गया और मुझे लगता है कि अब मुझे इसे साफ करने की जरूरत है। मैंने पिछले महीने जम्मू में अपने एक करीबी दोस्त को खोया और उसी ग्रुप के मेरे कुछ दोस्त गोवा में अभी पार्टी कर रहे हैं। तो मैं असल में उनके बारे में बोल रहा था ना कि आपके बारे में जिसे आप सब सोच रहे हैं और एक बात याद रखिए अगर मुझे कुछ कहना होगा तो मैं सीधे आकर मुंह पर कहूंगा। मेरे करीबी भी हैं। मेरे घरवाले भी यहीं हैं। इसलिए इस तरह टारगेट करना बंद करिए और सहानुभूति लेना बंद करिए।’ 

आसिम के इस ट्वीट पर भी यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वे पार्टी क्यों नहीं कर सकते? मतबल तुम भी तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियों पर गए थे।’ एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘तुम तो उसके बाद गाना रिलीज कर रहे हो।’ एक यूजर कहते हैं, ‘इतना घटिया कवर अप।’ एक ने कहा, ‘इतनी फुटेज लेने के बाद अब तुम कह रहे हो वह सिम्पैथी ले रही है। वाओ।’

Desk Team