भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अगले महीने खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन फिलहाल टाल दिया है। खबर है कि ये निर्णय सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा के कारण लिया गया है। दरअसल, रोहित अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और ऐसे में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

बता दें, रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं और मौजूदा समय में वे बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि रोहित शर्मा जल्द ही पूरी तरह से फिट साबित करें, जिसके बाद उन्हें टीम में जगह मिल जाएगी।

खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला आने वाली 30 या 31 दिसंबर तक लिया जाएगा। ऐसे में अगर वह वनडे सीरीज तक फिट नहीं होते हैं तो केएल राहुल को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

मालूम हो जब रोहित शर्मा जब टेस्ट सीरीज से बाहर हुए, तब केएल राहुल को ही उनकी जगह उप-कप्तान बनाया गया। खैर, व्हाइट बॉल फॉर्मेट में फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में ये पहली वनडे सीरीज होगी, ऐसे में हिटमैन इसे किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहेंगे।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, हिटमैन अभी फिट नहीं हुए हैं। यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन में थोड़ी देरी हो रही है। ऐसे में चयन समिति आखिरी वक्त तक सफेद गेंद वाली टीम के कप्तान का फिट होने का इंतजार कर रही है।
साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार:-
पहला मैच – 19 जनवरी
दूसरा मैच – 21 जनवरी
तीसरा मैच – 23 जनवरी


Download Android App
Download iOS App



