हाल ही में बच्चन परिवार को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले बच्चन फैमिली के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,जिसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल की बेटी आराध्य बच्चन कोरोना का सफल इलाज करा कर डिस्चार्ज हो गई हैं। बच्चन परिवार की 17 जुलाई को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कुछ वक्त बाद ही ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या को साथ ही मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

बता दें कि इस दौरान राहत कि खबर यह है कि करीब दो हफ्ते हॉस्पिटल में रहने के बाद आज ऐश्वर्या और उनकी बेटी को छुट्टी मिल गई है। आज ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ जलसा पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके दी है।

अभिनेता ने किया ट्वीट
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए कहा, आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे।
Thank you all for your continued prayers and good wishes. Indebted forever. 🙏🏽
Aishwarya and Aaradhya have thankfully tested negative and have been discharged from the hospital. They will now be at home. My father and I remain in hospital under the care of the medical staff.— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 27, 2020
जानकारी के लिए बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए थे,जिसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट्स निगेटिव थीं, ऐश्वर्या और आराध्या दोनों में लक्षण नहीं थे और उन्हें Asymptomatic बताया जा रहा था। इसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था, लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या में कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद दोनों मां-बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

अब बच्चन परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही फैन्स जल्द ही परिवार के ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो लोग बच्चन फैमिली की अच्छी सेहत के लिए लोगों के व्रत, उपवास और हवन भी कर रहे हैं। वही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने डॉक्टर्स के साथ-साथ अपने फैंस का आभार जताया है और ऐसी मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।


Download Android App
Download iOS App



