Aishwarya Rai Bachchan Most Trolled Outfits: दुनिया के सबसे प्रेस्टीजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर जब भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कदम रखती हैं, तो पूरी दुनिया की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से ऐश्वर्या इस मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
उनके कई लुक्स ने ग्लोबल सुर्खियां बटोरीं और उन्हें ‘कान्स की क्वीन’ का टैग मिला। लेकिन सिक्कों के दो पहलू होते हैं। अक्सर अपने लुक्स से वाहवाही लूटने वाली ऐश्वर्या राय कई बार अपने अजीबोगरीब कपड़ों और हेयरस्टाइल के कारण इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल भी हो चुकी हैं। फैशन पुलिस से लेकर आम जनता तक ने उनके कुछ लुक्स को ‘महा-डिजास्टर’ अनाउंस कर दिया था। आइए नजर डालते हैं ऐश्वर्या राय के उन सबसे फेमस लुक्स पर, जिनके लिए उन्हें भारी क्रिटिसिज्म और मीम्स का सामना करना पड़ा।
Aishwarya Rai Bachchan Most Trolled Outfits: 2003 का नियॉन ग्रीन साड़ी लुक और 2013 का गोल्डन अवतार

साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने कान्स में अपना शानदार डेब्यू किया था, जहां उनकी पीली साड़ी की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन इसके ठीक अगले साल, यानी 2003 में जब वो रेड कार्पेट पर आईं, तो फैंस को बड़ा झटका लगा। डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा तैयार की गई शीयर नियॉन ग्रीन (चमकीली हरी) साड़ी और एक अजीब कट-आउट गाउन पहनकर जब ऐश्वर्या सामने आईं, तो फैशन के जानकारों ने उनके इस लुक को रिजेक्ट कर दिया। इस लुक को आज भी ऐश्वर्या का सबसे बड़ा फैशन फेल माना जाता है।
इसके बाद साल 2013 में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। तरुण तहिलियानी की भारी कढ़ाई वाली गोल्डन साड़ी और सब्यसाची के ब्लैक-गोल्ड लहंगे-साड़ी में वो नजर आईं। आलोचकों का कहना था कि इन आउटफिट्स ने ऐश्वर्या के फिगर और स्टाइल को पूरी तरह से बिगाड़ दिया, जिसके कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
Aishwarya Rai Cannes Purple Lipstick: 2022 का ‘बटरफ्लाई’ और फ्लोरल लुक

कान्स के इतिहास में साल 2016 का वो पल कोई नहीं भूल सकता, जिसने इंटरनेट पर मीम्स बनने लग गयी थी। ऐश्वर्या राय ने रामी कादी के खूबसूरत फ्लोरल गाउन के साथ ‘पर्पल/मावे’ (जामुनी) रंग की लिपस्टिक लगा ली थी। उनका यह बोल्ड और अजीब ब्यूटी एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । लोगों ने उनके इस लिप कलर का जमकर मजाक उड़ाया और यह उनकी जिंदगी का सबसे कंट्रोवर्शियल ब्यूटी चॉइस बन गया।
बात करें साल 2022 की, तो इस साल भी ऐश्वर्या के कपड़ों पर खूब सवाल उठे। गौरव गुप्ता के मैटेलिक बटरफ्लाई गाउन ने तो फिर भी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन डॉलचे एंड गब्बाना (D&G) के उस भारी-भरकम ब्लैक गाउन ने फैंस को निराश किया, जो बड़े-बड़े 3D फूलों से ढका हुआ था। हद से ज्यादा फैब्रिक और अजीब स्टाइलिंग के कारण फैंस ने ऐश्वर्या के स्टाइलिस्ट को सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।
Aishwarya Rai 2024 Blue Silver Fringe Gown: अंतरिक्ष की सैर या चांदी की पन्नी? 2023 का सिल्वर हुड

पिछले कुछ सालों में ऐश्वर्या राय का झुकाव बेहद अजीब और भारी डिज़ाइन्स की तरफ बढ़ा है। साल 2023 में सोफी कउचर के एक बेहद अनोखे सिल्वर गाउन में वो नजर आईं, जिसमें सिर पर एक बहुत बड़ा हुड (टोपी जैसा डिज़ाइन) लगा हुआ था और कमर पर बड़ा सा ब्लैक बो (Bow) था। इसे देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनानी शुरू कर दी। किसी ने इसकी तुलना एलियन से की, तो किसी ने इसे अंतरिक्ष की पोशाक बताया।
वहीं, साल 2024 में फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के ब्लैक-एंड-गोल्ड गाउन, जिसमें पफी सफेद आस्तीन और एक भारी केप था, उसने फैंस का सिर चक्रा दिया। इसके बाद उनके ब्लू-सिल्वर फ्रिंज गाउन (पंखों और धागों जैसे लटकन वाले आउटफिट) को भी सोशल मीडिया पर ‘भारी और ध्यान भटकाने वाला’ कहकर ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि इतने भारी और कड़े कपड़ों में ऐश्वर्या बिल्कुल भी सिंपल नहीं लग रही थीं।
Fans React to Aishwarya Rai Cannes Look: लाखों-करोड़ों की कीमत, फिर भी नहीं मिला फैंस का प्यार

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या के इन कस्टमाइज्ड और इंटरनेशनल ब्रांड्स के आउटफिट्स की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक होती है। उनके सिंपल दिखने वाले कउचर गाउन्स की शुरुआती कीमत ही इंटरनेशनल मार्केट में हजारों डॉलर्स (यानी करीब 5 से 10 लाख रुपये और उससे भी ज्यादा) होती है।
वहीं, जो भारी कस्टमाइज्ड कपड़े वो पहनती हैं, उन्हें तैयार करने में सैकड़ों घंटों की मेहनत और प्राइस्लिस क्रिस्टल्स का इस्तेमाल होता है, जिससे इनकी कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। इतनी भारी रकम खर्च करने और दुनिया के टॉप डिजाइनर्स के कपड़े पहनने के बाद भी, खराब स्टाइलिंग के कारण ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।
कई यूज़र्स ने उनके 2023 और 2024 के सिल्वर हुड और फ्रिंज आउटफिट्स को देखकर मजाकिया और क्रिटिकल कमेंट्स किए। एक यूज़र ने लिखा – “Steel ki chaadar ka ghunghat kyun daala hai… I just didn’t understand ” वहीं दूसरे ने कहा – “U need a good hair stylist boring hairs” और किसी ने पूछा – “Seriously… What is this??” इसी बीच एक और वायरल कमेंट में लिखा गया – “Chicken shorma lag rahi hai aluminium foil me ”। वहीं एक यूज़र ने मजाक में लिखा – “Gol matol pakoda”। इन सभी रिएक्शन्स ने इंटरनेट पर मीम्स और बहस दोनों को और तेज कर दिया है, जहां कुछ लोग इसे हाई-फैशन आर्ट बता रहे हैं तो कुछ इसे “ओवरस्टाइलिंग” कह रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सालों में कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या अपने पुराने जादू को वापस बिखेर पाती हैं या फिर उनके स्टाइलिस्ट एक बार फिर किसी नए कूटूर और भारी एक्सपेरिमेंट से दुनिया को चौंका देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




