दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर की कई फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही कई फिल्मी सितारों की महफ़िल भी सजेगी। बता दे की इस साल के कांन्स में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपना डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में उनके लुक का तो फैंस को बेसब्री से इंतजार है ही लेकिन इसी बीच हर बार कांन्स में दिखने वाली ऐश्वर्या राय के लुक को लेकर भी फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं। ऐसे में अपने इस कांन्स के लिए ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग रवाना हो गयी हैं।

दरअसल कांन्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या हर साल ही अपने हटके लुक से अपने फैंस को इम्प्रेस कर देती हैं। ऐसे में ये बात भी सभी जानते है की ऐश्वर्या किसी भी फंक्शन में अपनी बेटी आरध्या को जरूर लेकर जाती हैं। ऐसे में कांस के लिए भी ऐश्वर्या अपनी बेटी आरध्या के साथ रवाना हो चुकी हैं। जहां एयरपोर्ट पर मां और बेटी को एक साथ स्पॉट किया गया। उन्होंने व्हाइट प्रिंट के साथ ब्लैक ओवर कोट और स्नीकर्स पहने हुए थे। उन्होंने एक ब्लैक बैग भी कैरी किया हुआ था। वहीं आरध्या पिंक टॉप के ऊपर डेनिम जैकेट और ब्लू ट्राउजर्स में नजर आईं। दरअसल आरध्या की जैकेट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उसकी जैकेट पर ‘A’ लिखा हुआ था।

बता दे की एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय को जहां फुल ब्लैक ड्रेस में स्पॉट किया था, तो वही आरध्या ने उस दौरान डेनिम की जैकेट और जींस पहन रखी थी। जहां आराध्या की जैकेट ने काफी फैंस का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके साथ ही आरध्या अपने हेरस्टाइल को लेकर भी ट्रॉल्लिंग की शिकार होती रहती हैं। जहां फैंस काफी समय से आराध्या से उनके हेरस्टाइल को चेंज करने की डिमांड कर रहे हैं।

इस बार कान फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जा रहा है। बॉलीवुड से ईशा गुप्ता और सारा अली खान कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के पहले दिन डेब्यू कर चुकी हैं।

बुधवार की अर्ली मॉर्निंग ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल के लिए निकल पड़ीं। उनके अलावा मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी इस फिल्म फेस्टिवल के लिए निकलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



