Aishwarya Rai Cannes 2026: बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन और देश की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसिस में से एक Aishwarya Rai एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका जलवा नहीं बल्कि उनकी गैरमौजूदगी है। हर साल फ्रांस के होनोराबले’ Cannes Film Festival में L’Oréal Paris के साथ रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी से दुनिया भर का ध्यान खींचने वाली ऐश्वर्या इस बार इवेंट से मिसिंग रहीं। उनकी एब्सेंस ने न सिर्फ फैंस को हैरान किया बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस पूरे मामले पर L’Oréal Paris ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फीडबैक दी है, जिससे यह मुद्दा और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है।
Aishwarya Rai Cannes 2026: L’Oréal का “Year After Year” कैंपेन और बदलता फोकस

इस बार L’Oréal Paris ने Cannes 2026 के लिए अपने “Year After Year” थीम कैंपेन को लॉन्च किया है। इस कैंपेन में ब्रांड ने अपनी ग्लोबल जर्नी और नए फेस मॉडल्स को ज्यादा जगह दी है। हालांकि ऐश्वर्या राय लंबे समय से L’Oréal की सबसे पॉपुलर ब्रांड एंबेसडर रही हैं, लेकिन इस बार पोस्टर में उन्हें प्रमुख रूप से शामिल नहीं किया गया।
जब एक फैन ने लिखा, “Where is @aishwaryaraibachchan_arb? We only see Aishwarya Rai Bachchan during Cannes. We want to see her more. Her aura is unmatched ..please promote and celebrate her more. ” तो इस पर जवाब देते हुए beauty brand L’Oréal Paris ने कहा, “Year after year, Cannes after Cannes. She never misses .”
लेकिन इस जवाब के बाद ही मामला और गर्म हो गया, क्योंकि एक दूसरे फैन ने तुरंत सवाल दाग दिया-“So then where is her poster??” यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर Cannes 2026 के ऑफिशियल कैंपेन पोस्टर में बॉलीवुड आइकन Aishwarya Rai को प्रोमिनेन्स से क्यों नहीं दिखाया गया।
Cannes Film Festival: क्यों गायब हुईं ऐश्वर्या, बदलती मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का असर
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बदलाव के पीछे ब्रांड की “नई मार्केटिंग स्ट्रैटेजी” हो सकती है। इस साल Cannes कैंपेन में L’Oréal ने कई ग्लोबल और नए चेहरों जैसे Alia Bhatt समेत अन्य इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज को जगह दी है।
माना जा रहा है कि ब्रांड अब “नई जनरेशन ऑडियंस” को टारगेट कर रहा है, इसलिए पोस्टर लाइनअप में बदलाव किया गया है। इसी कारण लंबे समय से जुड़ी ऐश्वर्या राय को इस बार विजुअल प्रमोशन में कम दिखाया गया, जिससे फैंस नाराज हो गए हैं।
Social Media Trend: फैंस बोले – “ऐश्वर्या के बिना Cannes अधूरा”

जैसे ही यह मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर #AishwaryaRai ट्रेंड करने लगा। फैंस ने कहा कि Cannes और L’Oréal की पहचान ही ऐश्वर्या राय से जुड़ी हुई है और उन्हें हटाना सही फैसला नहीं है। कई लोगों ने लिखा कि भले ही नए चेहरे आ जाएं, लेकिन ऐश्वर्या की ग्लोबल इमेज और 20 साल पुराना रिश्ता आसानी से रिप्लेस नहीं किया जा सकता। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ब्रांड का “नया फेज और बदलाव” बताया और कहा कि हर साल कैंपेन में बदलाव होना जनरल है।
L’Oréal Paris के बयान के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि Cannes 2026 पोस्टर से ऐश्वर्या राय को पूरी तरह क्यों दूर रखा गया।
जहां ब्रांड उन्हें “Year after year icon” बता रहा है, वहीं कैंपेन में उनकी अनुपस्थिति ने फैंस की नाराजगी और सवालों को और बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि Aishwarya Rai ने साल 2002 में पहली बार डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ Cannes Film Festival में एंट्री ली थी। उस समय उनकी फिल्म Devdas के प्रीमियर के लिए ये तीनों सितारे वहां पहुंचे थे और इसी मौके ने ऐश्वर्या को इंटरनेशनल लेवल पर एक नई पहचान दिलाई। इसके बाद 2002 से लगातार हर साल वह L’Oréal Paris के साथ Cannes की सबसे पॉपुलर और ग्लैमरस फेस बनकर रेड कार्पेट पर नजर आती रहीं। उनकी मौजूदगी हर साल फैंस के लिए खास अट्रैक्शन रहती थी, लेकिन इस बार 2026 में वह Cannes से मिसिंग दिखीं, जिससे सोशल मीडिया पर सवाल और नाराजगी दोनों तेज हो गई हैं।
अब सभी की नजरें L’Oréal Paris के अगले ऑफिशियल बयान और Cannes 2026 की रेड कार्पेट अपीयरेंस पर टिकी हुई हैं। फैंस को उम्मीद है कि Aishwarya Rai एक बार फिर अपने iconic लुक के साथ सामने आएंगी और इस “पोस्टर मिसिंग” विवाद को खत्म करेंगी। फिलहाल suspense बरकरार है और सोशल मीडिया पर चर्चा लगातार तेज होती जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




