बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। डिजाइनर, ब्रैंडेड और लग्जूरियस ड्रेसेज और अक्सेसरीज लेकर चलना इनका स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है और खासकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस पर काफी ध्यान देती है।

आये दिन कोई ना कोई अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी महंगी अक्सेसरीज के लिए सुर्खियां बटोरती नजर आती है। हाल ही में करीना कपूर खान का Hermes का 10 लाख, प्रियंका चोपड़ा की Dior ड्रेस और सोनम कपूर का Chloe बैग खूब वायरल हुआ था।

अब बेहद महंगी अक्सेसरीज इस्तेमाल करने के कारण इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी जुड़ गया है और उनका भी एक लग्जूरियस ब्रांडेड बैग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में ऐश्वर्या मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी। इस दौरान ऐश्वर्या ट्यूनिक, ब्लैक लेगिंग्स और बालेंकिएगा के ब्रैंडेड स्नीकर्स में थी और साथ ही उन्होंने Christian Louboutin का न्यूड कलर का प्रिंटेड हैंडबैग कैरी किया हुआ था।

अब ऐश्वर्या राय बच्चन का ये बैग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें इस लक्ज़री बैग की कीमत करीब 1550 डॉलर है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 1 लाख 7 हजार रुपये है।

इस बैग पर टैग लाइन में लिखा हुआ है- विद लव, क्रिस्टियन लुईबुटोन… आपको बता दें शाहिद कपूर की पत्नी मारी राजपूत ने भी ब्लैक कलर का सेम यही बैग को कैरी करती नजर आयी थी।



Download Android App
Download iOS App



