बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय एक बार फिर से अनिल कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय होती हुई लग रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म ‘फन्ने खान’ में अनिल कपूर के अपोजिट साइन कर लिया गया है। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर ही करेंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन अनिल कपूर के साथ वर्षों पूर्व ‘हमारा दिल आपके पास है’और ‘ताल’ में काम कर चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म ‘फन्ने खान’ में प्रियंका चोपडा होंगी लेकिन पिछले दिनों मेहरा ने ऐश्वर्या राय से संपर्क किया था और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भी भेजी थी।


Download Android App
Download iOS App




