Dhanush से अलग होने के बाद Aishwarya Rajinikanth करने वाली हैं दूसरी शादी? हुआ बड़ा खुलासा!

Summary :

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर धनुष की वाइफ ऐश्वर्या दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ऐश्वर्या को हाल ही में चेन्नई के एक रिसॉर्ट में एक हीरो के साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद ऐसी अफवाहे उड़ने लगीं कि वो जल्द ही दुबारा शादी करने वाली हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की पर्सनल लाइफ बीते कुछ वक़्त से खबरों में बनी हुई है। जब ऐश्वर्या और उनके पति धनुष ने अलग होने का ऐलान किया तो फैंस बुरी तरह चौंक गए। किसी के लिए इस खबर पर विश्वास कर पाना आसान नहीं था कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के रिश्ते में शादी के इतने सालों बाद ऐसी कोई दिक्कत आ सकती है कि वो दोनों एक-दूसरे को तलाक दे दें। इतना ही नहीं उनके दोस्तों और करीबियों को भी उनके बीच चल रही टेंशन की ज़रा भी भनक नहीं पड़ी। 
वहीं, पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल के बीच ऐश्वर्या अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरा फोकस कर रही हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘लाल सलाम’ में काफी बिजी हैं। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ये खबर कुछ ऐसी है जिसे सुनकर आपको ज़ोरदार झटका लगेगा और जिसे उम्मीद है कि ऐश्वर्या और धनुष फिर एक हो सकते हैं उनका दिल टूट जाएगा। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर धनुष की वाइफ ऐश्वर्या दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 
आपको बता दें, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ऐश्वर्या को हाल ही में चेन्नई के एक रिसॉर्ट में एक हीरो के साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद ऐसी अफवाहे उड़ने लगीं कि वो जल्द ही दुबारा शादी करने वाली हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये भी जान लेते हैं। इंडस्ट्री में उड़ रही इन अफवाहों के बाद अब कुछ सूत्रों ने मीडिया से बातचीत में इस बारे में बात की है। 
सूत्रों का कहना है कि, “ये सभी खबरें एकदम फेक हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। जैसा कि खबरों में कहा जा रहा है ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐश्वर्या दूसरी बार शादी नहीं कर रही हैं।” आपको बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के रिश्ते में खटास आने के बाद कपल ने साल 2022 में ये अनाउंस किया था कि वो 18 साल साथ रहने के बाद अब अलग होने जा रहे हैं। मगर राहत की बात ये है कि अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं लिया है। 
आपको बता दें, ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी की थी। जिसके बाद ये दोनों दो बेटों के पेरेंट्स बने। वहीं, ऐश्वर्या अपने दोनों बेटों के साथ काफी वक्त बिताती हैं। इस बात का सबूत है सोशल मीडिया पर मौजूद वो तस्वीरें जो ऐश्वर्या ने खुद शेयर कर हैं। वहीं, बात अगर इनके वर्कफ्रंट की करें तो धनुष इस वक्त ‘वाथी’, ‘कैप्टन मिलर’, ‘सर’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या फिल्म ‘लाल सलाम’ को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके पिता सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आने वाले हैं।

Desk Team