Pathan की एंडवास बुकिंग पर ये क्या बोल गए Ajay Devgan, सुनते ही Shahrukh Khan ने किया रिएक्ट

Summary :

पठान की रिलीज़ के एक दिन पहले शाहरुख खान एक बार फिर ट्विटर पर आए और फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने अजय देवगन को लेकर भी अपने दिल की बात रखी। दरअसल, सोशल मीडिया पर अजय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी मच-अवटेड फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। पठान रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। जहां एक तरह राजनैतिक पार्टियां फिल्म का विरोध कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बात को भी झूठलाया नहीं जा सकता है कि शाहरुख की फिल्म पठान का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिए हैं। फिल्म की एंडवास बुकिंग शुरु हो चुकी है और एंडवास बुकिंग के मामले में किंग खान की अपकमिंग फिल्म पठान लगातार एक के बाद एक नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।
फिल्म की एंडवास बुकिंग को देखते हुए एक बात तो साफ हो गई है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। किंग खान की कमबैक फिल्म को मिल रहे प्यार और एडवांस बुकिंग पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी जिस पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है।
दरअसल, हाल ही में अजय देवगन ने इवेंट के दौरान कहा कि जिस तरह से एडवांस बुकिंग की जा रही है उससे वह बहुत खुश हैं। अजय के इसी बयान को लेकर ट्वीटर पर एक यूजर ने शाहरुख खान से आस्क एसआरके सेशन के दौरान अजय के उस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए किंग खान से सवाल किया कि आप उनके बारे में क्या कहेंगे? 
पिछले काफी वक्त से शाहरुख लगातार इसी तरह अपने चाहने वालों के सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। ऐसे में जब फैन ने अजय की बात को लेकर उनसे सवाल पूछा तो किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान तुरंत उसका जवाब दिया। मगर किंग खान ने ऐसा जवाब दिया है जिसे सुनकर अजय देवगन के फैंस और उनका हर चाहने वाला खुश हो जाएगा।

शाहरुख खान ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा, “अजय सालों से मेरे और मेरे परिवार के समर्थन और प्यार के स्तंभ रहे हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता और खूबसूरत इंसान हैं।” इसी के साथ शाहरुख ने आगे कहा कि वो मज़बूत हैं और खामोश रहते हैं।” किंग खान का अजय को लेकर किया ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही अपकमिंग फिल्म भोला में नजर आने वाले हैं। हाल ही में भोला का दूसरा टीज़र रिलीज़ किया गया है जिसमें अजय देवगन त्रिशूल लेकर एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का खूंखार लुक फैंस को काफी पसंद आया है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान पठान के बाद डंकी और जवान जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Desk Team