फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन का खतरनाक और दमदार लुक हुआ वायरल

Summary :

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की शूटिंग में व्यस्त है और हाल ही में इस फिल्म के लिए उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया।

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ की शूटिंग में व्यस्त है और हाल ही में इस फिल्म के लिए उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया। 
अजय देवगन ने कुछ महीने पहले अपनी आने वाली फिल्म‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। अजय देवगन ने ट्वीट कर इस फिल्म में अपना फर्स्ट लुक जारी किया। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा अब हो गया है। 
अब उन्होंने इस फिल्म से अपना लुक रिलीज किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।‘तानाजी’के पोस्टर में अजय देवगन तीरों की बौछार के बीच, हाथों में तलवार लिए गुस्से से लाल-पीले दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लुक रोंगटे खड़े करने वाला है। 

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा,‘दिमाग भी तलवार की धार की तरह ही तेज था। अजय का यह लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 
17वीं शताब्दी पर बनी यह फिल्म मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय की पत्नी काजोल और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
काजोल इस फिल्म में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाएंगी।  वही सैफ के साथ अजय देवगन का ये चौथा प्रोजेक्ट है।  दोनों इससे पहले जेपी दत्ता निर्देशित एलओसी कारगिल (2003), मिलन लुथरिया की कच्चे धागे (1999) और विशाल भारद्वाज की ओमकारा (2006) में स्क्रीन शेयर कर चुके है ।

Ujjwal Jain