इन दिनों कपिल शर्मा आये दिन किसी लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते है और एक बार फिर से कपिल शर्मा की टांग खिंचाई सोशल मीडिया पर हो रही है। लेकिन इस बार किसी चिंता का विषय नहीं है और इस बार हंसी मजाक में ही कपिल शर्मा की क्लास लग रही है।
जी हाँ इस बार कपिल शर्मा को ट्रोल करने वाले और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन है। और शायद अजय कपिल से इस बात का बदला ले रहे है की वो अपने शो में बुलाकर सेलिब्रिटीज की टांग खिंचाई करते है।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म टोटल धमाल रिलीज़ हुई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार बिज़नेस कर रही है। फिल्म में अजय देवगन , अनिल कपूर , माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकार है और ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
कपिल शर्मा शो के बीते एपिसोड में अजय देवगन समेत फिल्म टोटल धमाल की पूरी टीम आयी थी और इस दौरान उन्होंने फिल्म का प्रमोशन भी किया। कपिल ने फिल्म की सफलता पर उस एपिसोड की क्लिप शेयर करते हुए फिल्म टोटल को बधाई दी।
ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1098963701896404993
कपिल शर्मा ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए साथ कैप्शन लिखा , ” अजय देवगन , माधुरी , अनिल कपूर के साथ साथ पूरी टोटल धमाल टीम को बधाई। फ़िल्म को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। जल्द ही वो भी फिल्म देखेंगे। ”
ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/ajaydevgn/status/1099227586662522880
अजय देवगन मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते है और उन्होंने कपिल के ट्वीट पर बेहद मजाकिया अंदाज में रिप्लाई की, ” तू पिक्चर देख और दूसरों के जोक्स पर भी हंस ले…सिर्फ अपने जोक्स पर हँसता रहता है हमेशा। अजय का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अजय देवगन ने जैसी ही कपिल शर्मा की कपिल के ही अंदाज में टांग खींची कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अजय देवगन का साथ देने आ गयी और कपिल शर्मा की लगा दी फुल मस्ती क्लास ! आईये देखते है अजय देवगन के ट्वीट कर कैसा रहा बाकी सेलिब्रिटीज का रिएक्शन :
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.


Download Android App
Download iOS App



















