बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘रनवे 34’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज़ डेट के पास आते ही निर्माताओं ने फिल्म का काफी जोर-शोर से प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। तो वहीं अजय देवगन ने फिल्म का प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ का रीमेक बनाना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने कहा, “मैं पीछे मुड कर नहीं देखता और मेरे पास इतना समय भी नहीं है। मुझे लगता है कि जिस वक्त आप पीछे मुडकर देखते हैं, तब अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं और आगे नहीं देख रहे हैं। तो आप आगे भी देख सकते हैं क्योंकि वो चुनौतियां खत्म हो चुकी हैं और अब नई चुनौतियां आपके सामने हैं।“
.jpg)
इसके आगे अजय देवगन ने कहा,“मुझे अपना काम पसंद है। मेरे लिए काम स्ट्रेस बूस्टर की तरह है, अगर मुझे व्यक्तिगत तनाव या कोई ऐसी बात है, जो मुझे परेशान कर रही है। तो मैं काम के दौरान उसको भूल जाता हूं।“

साथ ही एक खबर के अनुसार बता दें, अजय देवगन ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ के रीमेक के बारे में बात करते हुए कहा है, “मैंने फूल और कांटे का रीमेक बनाने के बारे में सोचा है। मेरा मतलब उसके वर्जन को बदलना है। लेकिन ऐसी फिल्म जो हमेशा नए एक्टर की हो, ना की किसी स्थापित (एक्टर) व्यक्ति की जरूरत हो। अगर मैं उस दिशा कुछ भी काम करता हूं, तो वो किसी नए व्यक्ति और नई प्रतिभा के साथ ही करूंगा।“

आपको बता दें, अजय देवगन ने साल 1991 में फिल्म फिल्म फूल और कांटे के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। और ये फिल्म सुपरहिट भी रही थी। अजय देवगन की ये फिल्म ‘फूल और कांटे’ इस साल नबंवर में 31 साल पूरे होने जा रहे हैं। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म फूल और कांटे अजय के फेंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अजय ने अमरीश पुरी के बेटे का रोल किया था। फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए अजय को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।


Download Android App
Download iOS App



