बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिल्मों में एक्शन के लिए
जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम में अजय देवगन को लोगों ने
काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अजय पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे। इसी बीच
अब उनकी अपकमिंग फिल्म सिंघम 3 को लेकर बड़ी
जानकारी सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
जब से रोहित शेट्टी ने अपनी सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की जानकारी साझा
की है। तब से ही फैंस अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी
फिल्म सिंघम 3 का बेसब्री से
इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और रोहित
शेट्टी अपने और प्रोजेक्टों से फ्री होकर इस फिल्म की शूटिंग को शुरू करेंगे।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया कि “हमने पहले ही
सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। मुझे सिंघम फिल्म बनाए हुए काफी समय हो गया
है, हम अगले साल अप्रैल में शूटिंग शुरू करेंगे। अजय सर अपने दूसरे कमिटमेंट्स में
बिजी हैं और मैं सर्कस में भी व्यस्त हूं। इसलिए अप्रैल तक, हम सिंघम 3 शुरू करेंगे, यह अब तक का सबसे बड़ा
कॉप यूनिवर्स बनने जा रहा है।”
खबरों की मानें तो निर्देशक रोहित इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर सर्कस के
निर्देशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। रणवीर
सिंह संग रोहित शेट्टी की यह दूसरी फिल्म है। वहीं अभिनेता अजय देवगन भोला,
दृश्यम 2 और मैदान की शूटिंग में व्यस्त हैं।
दोनों फिलहाल बिजी है ऐसे में सिंघम 3 को फ्लोर पर जाने में अभी कुछ वक्त लगेगा।
आज के समय में एक मल्टी-स्टारर फिल्म बनाना मुश्किल है इस सवाल पर रोहित ने
कहा, “अजय सर और
अक्षय सर एक पुराने स्कूल से आते हैं, जहां वे कई हीरो
फिल्में करने में विश्वास करते हैं। रणवीर को विश्वास है कि मैं उन्हें सही तरीके
से पेश करूंगा।”
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे ऐसी फिल्में बनाने में कभी समस्या
नहीं हुई,
लेकिन युवाओं को चाहिए
अपने मैनेजर की न सुनें और दो हीरो वाली फिल्मों पर काम करना शुरू करें। 2 साल बाद, फिर से कंटेट वाली फिल्में काम करेंगी। बड़े
पैमाने पर दर्शक आएंगे और देखेंगे।”
रोहित इस समय रणवीर सिंह स्टारर सर्कस में बिजी है यह फिल्म इसी साल 23 दिसंबर
को रिलीज होगी। यह रोहित और रणवीर की साथ दूसरी फिल्म है इससे पहले दोनों फिल्म
सिंबा में साथ काम कर चुके हैं। सिम्बा में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आई थी।


Download Android App
Download iOS App









