अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को निर्देशित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, फिल्म ‘मेडे’ में दोनों अभिनेताओं को कैमरे के सामने एक बार फिर से देखा जाएगा। बिग बी और अजय ने ‘मेजर साहब’, ‘खाकी’, ‘सत्याग्रह’, और ‘हिंदुस्तान की कसम’ में साथ काम किया है। दोनों सितारों को सात साल बाद एक बार फिर साथ देखा जाएगा, 2013 में रिलीज फिल्म ‘सत्याग्रह’ में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था। फिल्म ‘मेडे’ को अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले हैं।

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन 7 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन इस बार सिंघम एक्टर अजय देवगन पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठ कर अमिताभ को डायरेक्ट करेंगे । इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आर्दश ने सोशल मीडिया पर बताई है कि अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म मेडे की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
फिल्म को डायरेक्ट करने के अलावा अजय देवगन इस फिल्म में पायलट की भूमिका भी निभाते दिखेंगे। ट्वीट में उन्होंने लिखा है- अजय देवगन, अमिताभ को डायरेक्ट करने वाले हैं। ये एक ह्यूमन ड्रामा फिल्म होने वाली है। फिल्म का नाम मेडे है। अजय देवगन पायलट की भूमिका में दिखेंगे। पूरी स्टार कास्ट अभी नहीं बताई गई है। दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है।

प्रोजेक्ट के करीबी सूत्र ने बताया, अजय फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अपना काम पूरा करने के बाद इस प्रोजेक्ट को हैदराबाद में इस दिसंबर को शुरू कर देंगे। मेडे फिल्म को लेकर अजय देवगन खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के साथ अमिताभ बच्चन का जुड़ना इसे और ज्यादा बड़ा बना रहा है। फिलहाल महानायक इस समय केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



