बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन
अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं।
अपने फिल्मी करियर में अजय ने
गंभीर भूमिकाओं से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार निभाए हैं और आज
अपने दमदार अभिनय के बल पर ही वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक
हैं। इस साल एक्टर की वेब सीरीज रुद्रा ने तो सभी का दिल जीत लिया।
उसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में अपने रोल से
एक्टर ने सभी को हिलाकर रख दिया । उसके बाद साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली
की फिल्म ट्रिपल आर में अजय एक अलग ही किरदार में देखने को मिले। इन सब के बाद
एक्टर इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म रनवे 34 की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे
में खबर सामने आई है कि जल्द ही अजय देवगन एक सस्पेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म
में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
बता दें कि इस सस्पेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘नाम’ का निर्देशन डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया हैं।एक्शन थ्रिलर थ्रिलर फिल्म ‘नाम‘ जल्द से जल्द धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की
नजर मई-जुलाई पर है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह फिल्म ओटीटी
प्लेटफॉर्म पर या फिर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर
किया है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अजय देवगन की फिल्म नाम और अनीस बज्मी द्वारा
निर्देशित फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक
सस्पेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जहां दर्शक एक्टर के एक्शन से भरपूर यंग लुक के मजे लेंगे। फिल्म का निर्माण
रूंगटा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है’।
दरअसल, यह फिल्म अभी की नहीं है
बल्कि साल 2004 में शुरु हुई थी और इसकी शूटिंग कुछ समय बाद पूरी की गई। हालांकि
फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और अब ये फिल्म करीब 18 साल के बाद रिलीज होने जा रही है।
‘नाम‘ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसमें एक व्यक्ति
अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल जाता है। इस
फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है।
बता दें कि फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ अजय देवगन की चौथी फिल्म हैं।
इससे पहले दोनों ने ‘हलचल‘, ‘प्यार तो होना ही था‘ और ‘दीवानगी‘ जैसी फिल्में साथ में की थी। इस फिल्म में अजय
देवगन के अलावा एक्ट्रेस समीरा रेड्डी और भूमिका चावला लीड रोल में नजर आने वाली
हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘रनवे 34‘ रिलीज के लिए
तैयार है। इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी,
रकुल प्रीत सिंह, आकांशा सिंह और यूट्यूबर कैरी मिनाटे भी हैं। फिल्म को अजय
देवगन ने डायरेक्ट करने के साथ ही इसका प्रोडक्शन भी किया है। वहीं, इसके अलावा अजय ‘दृश्यम 2‘, ‘मैदान‘ और ‘थैंक गॉड‘ में भी नजर
आएंगे।


Download Android App
Download iOS App








