कोरोना कफ्र्यू की वजह से बेशक फिल्मों की शूटिंग पर विराम लग गया हो,लेकिन नई फिल्मों की अनाउंसमेंट में कोई रुकावट नहीं आई है। जी हां तभी तो अभिनेता-निर्माता अजय देवगन इस बार सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर एक कॉमेडी ड्रामा को बनाने की योजना बना रहे हैं। जिसका टाइटल है गोबर। फिल्म का निर्देशन विज्ञापन-फिल्म निर्माता सबल शेखावत द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने सम्भित मिश्रा के साथ पटकथा भी लिखी है।

फिल्म की कहानी एक पशु चिकित्सक के बारे में है जो अपने राज्य के अस्पताल में भ्रष्टाचार के जाल का पता लगाता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने बताया कि ‘गोबर’ की कहानी अद्वितीय, भरोसेमंद और अविश्वसनीय रूप से मजेदार है, साथ ही मनोरंजक भी है मुझे विश्वास है कि यह लोगों को सिनेमाघरों में ले आने पर मजबूर करेगी।

उन्होंने आगे कहा, इस प्रोजेक्ट्स में उनका इरादा स्पष्ट है कि वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों को हंसाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक हंसें, आराम करें, थोड़ा सोचें और साथ-साथ आनंद भी लें। फिल्म एक आम आदमी की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है और एक सरल संदेश लेकर आती है। वहीं, निमार्ता सिद्धार्थ रॉय कपूर कहते हैं, यह एक आम आदमी की असाधारण हिम्मत की कहानी है। वह हंसी-ठहाकों के साथ भ्रष्टाचार का सामना करता है और यह संदेश पहुंचता है कि आम आदमी बहुत शक्तिशाली होता है। यह सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है और भ्रष्टाचार के अंदर की दुनिया का खुलासा करती है।

उन्होंने आगे कहा, मैं अजय देवगन के इस तरह के क्लासिक चुनावों का तहेदिल से सम्मान करता हूं। मैं अजय और उनकी प्रोडक्शन टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं। क्योंकि वे इस फिल्म में जान डाल देंगे।

वहीं, लेखक-निर्देशक शेखावत का कहना है कि फिल्म सच्ची घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है। निर्देशक ने कहा, गोबर’ एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को 90 के दशक के दिनों और छोटे शहर में रहने वाले लोगों के सरल जीवन की ओर ले जाएगी। मैंने यह कहानी सच्ची घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिखी है।

उन्होंने आगे कहा, मैं अजय और सिद्धार्थ जैसे निमार्ताओं का आभारी हूं और खुश हूं कि उन्होंने मेरे नजरिए पर विश्वास दिखाया। दोनों ही प्रोडक्शन हाउस ने बहुत बेहतरीन सिनेमा दिए हैं और मुझे उम्मीद है कि मेरा निर्देशन भी उतना ही बेहतरीन होगा। बतौर निर्देशक मैं बेहद उत्साहित हूं। अजय देवगन एफफिल्म्स और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म साल के आखिर तक रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



