Bhola के बाद Neeraj Pandey की रोमांटिक फिल्म में सालों बाद इस हसीना संग इश्क फरमाएंगे Ajay Devgn

Summary :

अजय देवगन और तब्बू ‘दृश्यम 2’ और अपकमिंग मूवी ‘भोला’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब वो एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों कैमरा पर रोमांस करेंगे। उनकी नई मूवी ‘औरों में कहां दम था’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

बॉलीवुड में कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां हमेशा के लिए दर्शकों की फेवरेट बन जाती है। बॉलीवुड इन सुपरहिट जोड़ियों में एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू का नाम शामिल है। अजय और तब्बू को दर्शकों ने कई फिल्मों में साथ देखा है और अभी भी ये जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दृश्यम और दृश्यम 2 में अजय और तब्बू को काफी पसंद किया गया था।
अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म भोला में भी तब्बू अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म से दोनों के लुक भी सामने आ चुके हैं। वहीं, अब भोला के बाद अजय और तब्बू के हाथ एक रोमांटिक फिल्म लग गई है जिसमें दोनों सालों बाद इश्क फरमाने वाल हैं। अजय और तब्बू को 90 के दशक की फिल्मों में खूब रोमांस करते देखा गया है।
दरअसल, ए वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्में बना चुके फेमस फिल्ममेकर नीरज पांडे अब एक रोमांटिक मूवी बनाने जा रहे हैं। नीरज की इस फिल्म का टाइटल ‘औरों में कहां दम था।’ है जिसमें अजय और तब्बू को लीड रोल में कास्ट किया गया है और दोनों ने मूवी की शूटिंग भी शुरु कर दी है।
अजय देवगन और तब्बू के अलावा इस फिल्म में एक्टर जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अजय देवगन ने ट्वीटर पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें तीनों एक्टर्स के साथ नीरज पांडे खड़े दिख रहे हैं। फोटो में जिमी कुछ बोलते दिख रहे हैं और अजय ने तब्बू के कंधे पर हाथ रखा है और दोनों जिमी की बात पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अजय और तब्बू ने साल 1994 में ‘विजयपथ’, 1995 में ‘हकीकत’, 1999 में ‘तक्षक’, 2015 में ‘दृश्यम’, 2016 में ‘फितूर’, 2017 में ‘गोलमाल अगेन’, 2019 में ‘दे दे प्यार दे’ और फिर ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में साथ काम किया है। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद है। अब सालों बाद एक बार फिर दोनों को रोमांस करते दिखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Desk Team