Akanksha Chamola Interview: Gaurav Khanna से अलग होते ही 10 करोड़ की मांग? Akanksha बोलीं- ‘पैसे मिलते तो देश छोड़ देती’

Summary :

टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने की खबरों के बीच एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने मैशेबल इंडिया (Mashable India) के फेमस यूट्यूब शो 'ट्रोल रूम' (Troll Room) में दिए इंटरव्यू में 10 करोड़ रुपये की एलिमनी (गुजारा भत्ता) मांगने की रूमर्स पर बड़ा बयान दिया है। एक रीसेंट इंटरव्यू में आकांक्षा ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें वाकई 10 करोड़ रुपये मिल गए होते, तो वे देश छोड़कर घूम रही होतीं। शादी के 10 साल बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों के अलग होने की खबरों ने हर किसी को चौंका दिया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह रूमर्स तेजी से फैलने लगी कि आकांक्षा ने गौरव से तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की एलिमनी यानी गुजारा भत्ता मांगा है। अब इन सभी खबरों और उड़ती हुई रूमर्स पर खुद आकांक्षा चमोला ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात बहुत ही साफ शब्दों में सामने रखी है।

“अगर 10 करोड़ मिलते तो देश छोड़कर चली जाती”

10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर जवाब देते हुए आकांक्षा चमोला ने साफ कहा कि इन बातों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस भारी रकम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “अगर मैंने इतने पैसे मांगे होते और मुझे मिल गए होते, तो क्या मैं यहां बैठकर इंटरव्यू दे रही होती? अगर सच में मेरे पास 10 करोड़ रुपये आ जाते, तो मैं अब तक यह देश छोड़कर कब की निकल चुकी होती और आराम से दुनिया घूम रही होती।”

आकांक्षा के इस बिना किसी झिझक के दिए गए इस जवाब से यह साफ हो गया है कि पैसों को लेकर उड़ रही ये तमाम बातें सिर्फ रूमर्स हैं।

शादी, बच्चे और रिश्ते के सच पर क्या बोलीं आकांक्षा?

Gaurav Khanna and akanksha Chamola
Gaurav Khanna and Akanksha Chamola Divorce ( Source: Social Media)

बातचीत के दौरान आकांक्षा ने अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर कई दिल छू लेने वाली बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग परिवार बढ़ाने और बच्चे पैदा करने के लिए शादी करते हैं, और गौरव अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। लेकिन जब उन्हें अहसास हुआ कि वे गौरव को वह खुशी नहीं दे पा रही हैं जिसकी उन्हें जरूरत है, तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

आकांक्षा का कहना है कि यह फैसला किसी कड़वाहट या लड़ाई-झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि आपसी समझदारी से लिया गया है। उन्होंने यह भी माना कि गौरव बहुत ही खुले विचारों वाले इंसान हैं और उन्होंने हमेशा उनके हर फैसले की इज्जत की है।

‘शुगर डैडी’ वाले ट्रोल्स और इंस्टाग्राम सरनेम पर दिया करारा जवाब

10 Crore Alimony Truth
10 Crore Alimony Truth ( Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर उन्हें ‘शुगर डैडी सीकर‘ कहने वाले ट्रोल्स को भी आकांक्षा ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 10 साल बड़े इंसान को शुगर डैडी नहीं कहा जाता। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अभी तक अपने सोशल मीडिया से गौरव का सरनेम क्यों नहीं हटाया है, तो उन्होंने बताया कि यह किसी तकनीकी वजह और मेटा की दिक्कत के कारण अटका हुआ है, जिसे वे जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। आकांक्षा का कहना है कि वे रूमर्स पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर ध्यान लगा रही हैं।

आपको बता दें, आगे चलकर दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे, जहाँ गौरव अपने टीवी शोज़ पर ध्यान देंगे और आकांक्षा ‘लॉक अप 2’ के बाद अपने नए प्रोजेक्ट्स और करियर पर फोकस करेंगी।

Read More: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की टक्कर, जानें ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ में किसने मारी ..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।