भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akshara Singh सोमवार को चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ गईं। जन सुराज अभियान से जुड़ने के बाद अक्षरा सिंह ने कहा कि हर घर को सवांरने वाला एक बेटा नहीं, एक बेटी होती है। बिहार की बेटी हूं और मैं भविष्य में कल्पना करती हूं कि बिहार सही मायने में शिक्षित बने और खूब तरक्की करे।
Highlights Points
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जन सुराज अभियान से जुड़ीं
बिहार की बेटी हूं- अक्षरा सिंह
अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह ने भी ग्रहण की सदस्यता
जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य चुनाव लड़ूंगी। आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सूचना को अक्षरा ने सिर्फ कोरी अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की बीते 15 महीने से जन सुराज यात्रा से बेहद प्रभावित हूं।
राजनीति में आने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं चाहूं तो किसी भी पार्टी में जा सकती हूं, लेकिन प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित होकर ही जन सुराज परिवार में शामिल हुई हूं और बिहार की जनता की भलाई के लिए जो भी करना होगा, वो करूंगी। राजनीति में आने की जल्दबाजी के सवाल पर कहा कि बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं कर रही हूं। यही सोच बदलनी है कि राजनीति में युवाओं को आने की जरुरत है। इस दौरान अक्षरा सिंह को विधान पार्षद अफाक अहमद ने अंग्रवस्त्र और अभियान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके विधिवत शामिल कराया। इस दौरान अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह को जन सुराज एनके. मण्डल ने सदस्यता दिलाई।


Download Android App
Download iOS App



