14 जून 2020 ऐसी तारीख जिसे शायद कभी कोई भूल नहीं पाएगा। दअरसल आज से 3 दिन पहले आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी। जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया था। अचानक एक्टर की मौत की खबर ने मानो बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। ऐसे में आज एक्टर के तीसरे पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर लोगों की आंखें नम होती हुई दिख रही हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस कही जाने वाली अक्षरा सिंह भी सुशांत को याद कर भावुक हो उठी हैं।

दरअसल भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हम सभी आपको बहुत याद करते हैं। इस पोस्ट से ये साफ हो जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत को लोग आज भी कितना प्यार करते हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस जमकर कमेंट करते हुए सुशांत को नम आखों से याद कर रहे हैं।

बता दे की सुशांत के मौत से पहले उनका नाम रिया चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जाता था। जहां खबरे यह भी सामने आई थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स मे तो यह भी कहा जाता था की सुशांत के मौत के पीछे रिया का ही हाथ था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को कई दिनों तक सलाखों के पीछे भी रहना पड़ा था।

हालांकि आज एक्टर के पुण्यतिथि पर रिया भी सुशांत को याद कर भावुक हो उठी हैं। साथ ही उनके याद में एक पोस्ट भी साझा कर दिया हैं। रिया चक्रवर्ती ने SSR के साथ अपना एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयक किया है।

क्लिप में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों किसी अनजान जगह पर रोमांटिक वेकेशन को एंजॉय कर रहे थे। रिया ने इस वीडियो में पिंक फ़्लॉइड का आइकॉनिक गाना ‘विश यू वेयर हियर’ भी एड किया है।


Download Android App
Download iOS App



