Akshay Kumar का बेटा Aarav Kumar जल्द ही करेगा Bollywood में डेब्यू? एक्टर बोलें- “उसके दोस्त जैसा…”

Summary :

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) न सिर्फ अपने एक्शन और एक्टिंग के लिए बल्कि परिवार से जुड़ी बातों के लिए भी सुर्खियों में रहते है। वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Aarav Kumar)और उनके बच्चे भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। बता दें, अक्षय कुमार के बेटे आरव 23 साल के हो चुके हैं और उनकी बेटी नितारा अभी छोटी हैं। हाल ही में अक्षय ने आरव के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाने लगे है। अब अक्षय कुमार हाल…

Akshay kumar

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) न सिर्फ अपने एक्शन और एक्टिंग के लिए बल्कि परिवार से जुड़ी बातों के लिए भी सुर्खियों में रहते है। वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Aarav Kumar)और उनके बच्चे भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। बता दें, अक्षय कुमार के बेटे आरव 23 साल के हो चुके हैं और उनकी बेटी नितारा अभी छोटी हैं।

हाल ही में अक्षय ने आरव के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगाने लगे है। अब अक्षय कुमार हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बेटे के डेब्यू को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए जानते है?

Askhay Kumar

“मेरे बच्चे फिल्मों में नहीं आना चाहते”

अक्षय (Akshay Kumar) ने साफ शब्दों में कहा कि उनके बच्चे फिल्मों में नहीं आना चाहते। उन्होंने बताया, “मैं खुद यह चाहता हूं कि मेरा बेटा एक्टर बने या हमारा बिज़नेस संभाले, लेकिन वो ऐसा नहीं चाहता। उसने मुझे साफ कहा है ‘डैड, मुझे फिल्मों में नहीं आना।” अक्षय ने बताया कि वो अपने बेटे के फैसले की रिस्पेक्ट करते हैं। “मैं उनकी इस बात को एडमायर करता हूं। अक्षय ने कहा “कई बार मैंने कहा कि हमारे पास फिल्म प्रोडक्शन का बिज़नेस है, तुम संभाल लो, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। वो कुछ और करना चाहता है।”

Aarav Kumar

बेटे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता

अक्षय ने अपने बेटे के साथ रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं अपने बेटे के लिए एक बाप से ज्यादा उसका दोस्त हूं। अब वो 23 साल का हो गया है और बहुत जल्दी बड़ा हो गया। अभी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है, किसी भी बुरी आदत में नहीं पड़ा है, बस पढ़ाई करता रहता है। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा हूं कि वो मेरा बेटा है, लेकिन सच में वो सारा दिन पढ़ाई में लगा रहता है। वो ट्विंकल पर गया है, मुझ पर नहीं।”

आरव बनना चाहता है डिज़ाइनर

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने यह भी बताया कि उनका बेटा किस प्रोफेशन में करियर बनाना चाहता है। उन्होंने कहा, “आरव (Aarav Kumar) का पैशन फैशन डिज़ाइनिंग में है। वो फैशन की पढ़ाई कर रहा है और डिजाइनर बनना चाहता है। वो अपनी ही दुनिया में खुश है। मैं चाहता हूं कि वो फिल्मों में आए और मेरा प्रोडक्शन संभाले, लेकिन अगर वो नहीं चाहता तो मैं उसमें भी खुश हूं।”

Akshay kumar

शुरुआती दिनों शेयर किया एक्सपीरयंस

इंटरव्यू में अक्षय (Akshay Kumar) ने अपने शुरुआती दिनों का एक्सपीरयंस शेयर करते हुए कहा, “मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं अकाउंट्स में जाऊं, चार्टर्ड अकाउंटेंट बनूं, क्योंकि वो खुद अकाउंटेंट थे। लेकिन मेरा मन उसमें नहीं था। मैं मार्शल आर्ट्स टीचर बनना चाहता था, अगला ब्रूस ली बनना चाहता था। मेरे पापा ने मेरा मन समझा और कहा, ‘ठीक है, तू बेटा 11वीं-12वीं तक पढ़ ले, उसके बाद जो करना है कर लेना।’ मैंने किसी तरह 12वीं पास की और मार्शल आर्ट्स सीखा।”

Twinkle Khanna

फैंस ने किया रियेक्ट

अक्षय के इस स्टेटेमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे है। कई लोगों ने अक्षय की पैरेंटिंग की तारीफ की है और कहा कि बच्चों को अपनी राह चुनने की आज़ादी मिलनी चाहिए। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि अक्षय (Akshay Kumar) के बेटे का फैशन में करियर बनाना एक बहुत अच्छा निर्णय है। इससे ये भी साफ़ हो गया है कि अक्षय कुमार अपने बच्चों को लेकर बेहद प्रैक्टिकल सोच रखते हैं और उन्हें उनकी पसंद के अनुसार आगे बढ़ने के लिए इनकरेज करते हैं। अब देखना होगा कि आरव अपने इस पैशन को किस ऊंचाई तक ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Ramleela: Ramleela से बाहर हुई Poonam Pandey, सेना कि ये मेजर निभाएंगी मंदोदरी का किरदार

Yashika Jandwani