अक्षय कुमार ने खोला अपनी सक्सेसफुल मैरिज का राज, कहा- वाइफ ट्विंकल की लाइफ में नहीं देेता दखल

Summary :

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। वहीं अक्की खुद भी अपने रिश्ते की मजबूत नींव को दर्शाने में हिचक महसूस नहीं करते हैं। जैसे उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी के लिए ऐसी बात कही जिसकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय
कुमार इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में बने
हुए हैं। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। इन दिनों
एक्टर फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे
हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी सक्सेसफुल शादी के पीछे के राज से पर्दा उठाया है। हाल
ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपनी पत्नी के बारे में खुलकर बात की। 

उन्होंने बताया कैसे इनते सालों बाद भी आज भी उनकी शादीशुदा लाइफ कैसी एक दम पटरी
पर है। 
जहां अक्षय फिल्मी
पर्दें के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं वहीं
, ट्विंकल  अब पर्दें के पीछे
रहकर काम करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से वह एक्टिंग से दूर हैं
,
लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ
जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में अक्षय
कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने और
ट्विंकल  खन्ना के रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्टर ने कहा, “यह बहुत अजीब तरह से काम करता है। मेरे
पास इसका आइडिया नहीं। मैं अलग सोचता हूं और वह अलग सोचती हैं। हम दोनों की सोच
नहीं मिलती
, न ही विचार मिलते हैं। हम दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग
सोचते है।
”

खिलाड़ी कुमार ने आगे कहा, ‘मैं जब कुछ पूछता हूं तो ट्विंकल मुझे सजेशन दे देती हैं।
वहीं
, अगर वो मुझसे उनका लिखा कॉलम पढ़ने के लिए कहती
हैं तो मैं पढ़ लेता हूं और वो किसी बात पर मेरी राय लेती है
, तो मैं दे देता हूं। अगर वो नहीं मेरे से नहीं
पूछती तो मैं चुप रहनी पसंद करता हूं, मैं उनकी लाइफ में इंटरफेयर नहीं करता और न
वो मेरी लाइफ में इंटरफेयर करती हैं।
’

इसी के साथ उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी है कि आप अपनी लाइफ में बैलेंस बनाकर
रखें। एक्टर ने अपनी फिल्म की शूटिंग का एक किस्सा भी सुनाया। एक्टर ने शूटिंग के दौरान का किस्सा सुनाते हुए कहा कि वह एक गांव
में शूटिंग के लिए गए थे
, जहां वह चाय के लिए एक किसान के घर गए’।

किस्सा सुनाते हुए अभिनेता ने कहा कि ‘उस किसान का घर
बहुत छोटा था
, लेकिन घर में चारों ओर खुशियां थी। मेरे से भी
ज्यादा।
वो खुश इसलिए हैं, क्योंकि वो किसी चीज का स्ट्रेस नहीं लेते। वो सुबह उठते हैं, काम पर जाते हैं, बच्चे पास के स्कूल में पढ़ते हैं। ऐसे उस
किसान ने अपना जिंदगी को संतुलित किया हुआ है।
’

बता दें कि चंद्रप्रकाश
द्विवेदी द्वारा निर्देशित
‘सम्राट पृथ्वीराज‘
में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार
में नजर आने वाले हैं। वही मानुषी छिल्लर फिल्म में संयोगिता की भूमिका निभाती
दिखेंगी। वह  इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू
करने जा रही है
, मानुषी साल 2017 में मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं। यह फिल्म हिंदी,
तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

 

Desk Team