अक्षय कुमार लगाएंगे कपिल शर्मा की क्लास, ट्वीट करके इस बात के लिए दी धमकी

Summary :

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए हुंकार भर लो है।

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए हुंकार भर लो है। हलांकि शो टीवी पर कब प्रसारित किया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हाल ही में कपिल और अक्षय कुमार बीच हुई बातचीत में ये साफ हो गया है कि शो पर पहले गेस्ट अक्षय कुमार होंगे। 
वैसे ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि खिलाड़ी कुमार ने अपने हालिया ट्वीट में इस बात की ओर इशारा किया है। यही नहीं इस दौरान अक्षय कॉमेडियन कपिल शर्मा और पूरी टीम की क्लास भी लगाएंगे। ख़ास बात अक्षय कुमार 26वी बार ‘द कपिल शर्मा शो’ पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचेंगे। इस बार वो अपनी आगामी फिल्म ‘बेल बॉटम’ के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। 
कपिल और अक्षय के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर मस्ती भरी नोंक-झोंक देखने को मिली। दरअसल कपिल शर्मा ने बीते दिनों रिलीज हुए ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो इसे देखकर अक्षय ने कपिल की क्लास लगा दी। यही नहीं अक्षय ने तो कपिल को धमकी तक दे डाली भी दे। आगे जानें आखिर अक्षय, कपिल पर इस कदर क्यों भड़क गए?
अक्षय लेंगे कपिल की क्लास… 
दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बाधाई और शुभकामनाएं’। कपिल ने इस पोस्ट में अक्षय कुमार समेत जैकी भगनानी और वासु भगनानी को टैग भी किया है। 

वहीं कपिल की इस पोस्ट पर  अक्षय ने रिप्लाई देते हुए लिखा- ‘जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं’।  वहीं कपिल और अक्षय कुमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे कपिल का ये लेटेस्ट ट्वीट देखकर तो यही लग रहा है ‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 3 का पहला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले दिनों में  ‘बेल बॉटम’, ‘रक्षा बंधन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। जबकि आखिरी बार उन्हें लक्ष्मी में देखा गया था।  

Desk Team