सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पीट जाने के बाद बॉलीवुड के
खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अब फिल्म इंडस्ट्री के एक हिट डायरेक्टर से हाथ मिला लिया
है। इन दिनों खिलाड़ी कुमार के तारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं।
ऐसे में अब अभिनेता के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहने वाला है। रक्षा बंधन, सेल्फी, रामसेतू, ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के अलावा एक्टर ने एक नई फिल्म अपने नाम कर ली है। जिसमें वह बार फिर अफसर बने दिखाई देंगे।
अक्षय की सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है ऐसे में एक्टर ने एक और फिल्म
साइन कर ली है। जी हां अभिनेता जल्द ही इंडियन एयरफोर्स की स्टोरी को लेकर बड़े
पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर दिनेश विजान डायरेक्टर
करने वाले हैं।
फिलहाल फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर अक्षय के नाम पर मुहर लग गई है, उनके अलावा बाकि स्टार कास्ट को भी जल्द ही तय
किया जायेगा। अक्षय ने दिनेश की फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। इस
साल 2024 में इसे रिलीज किया
जायेगा।
खबरों के मुताबिक इस फिल्म में एक्टर इंडियन एयरफोर्स के एक अफसर के किरदार
निभाते दिखने वाले हैं। इससे पहले अभिनेता ने अपनी फिल्म रुस्तम में भी एक नेवी
ऑफिसर का रोल प्ले किया था। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
एक्टर की हालिया रिलीज सम्राट पृथ्वीराज लोगों पर कुछ खास असर नहीं कर पाई है।
फिल्म को 200 करोड़ के बजट में
बनाया था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद जैसे
कलाकार अहम रोल में नजर आए।


Download Android App
Download iOS App








