बॉलीवुड अभिनेता
अक्षय कुमार और इमराश हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं।
दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी बेताब है। अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी
में फिल्म इंडस्ट्री के ये दो मशदूर एक्टर्स एक साथ लोगों को हंसाने आ रहे हैं।
इससे पहले दोनों ने साथ काम नहीं किया है।
अक्षय और इमरान
स्टारर सेल्फी एक कॉमेडी मूवी होने वाली है जिसमें एक्ट्रेस डायना पेंटी और नुसरत भरूचा भी अहम रोल में हैं। हालांकि
पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन फिल्म के
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभाते दिखने वाले हैं और
डायना उनकी वाइफ के रोल में दिखेंगी तो वहीं इमरान हाशमी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की
भूमिका में होंगे, जो अक्षय के बहुत
बड़े फैन हैं। फिल्म में नुसरत भरुचा इमरान की वाइफ का किरदार निभाती हुई नजर
आएंगी। फिल्म की कहानी इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
तरण आदर्श ने फिल्म सेल्फी की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अक्षय कुमार, इमरान हाशमी स्टारर ‘सेल्फी‘ 24 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का
ऑफिशियल रीमेक है‘। यह
फिल्म राज मेहता के निर्देशन में बनी है जिन्होंने इससे पहले गुड न्यूज और जुगजुग
जियो बनाई है।
कॉमेडी ड्रामा के लिए करना होगा इंतजार
यह फिल्म हीरू यश जौहर, सुप्रिया मेनन, करण जौहर, (दिवंगत) अरुणा भाटिया,पृथ्वीराज सुकुमारन, अपूर्व मेहता और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित है। फिल्म सेल्फी अगले साल रिलीज होगी। ऐसे में फैंस को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी को
बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App







