आईपीएल के पूर्व चेयरमेन और
बिजनेसमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने
रिश्तों का खुलासा किया। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए
लिखा कि, ‘परिवार के साथ मालदीव और सारडीनिया के टूर से अभी वापस आया
हूं और मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन। जिंदगी की एक नई शुरुआत। ओवर द मून।‘ इस खबर पर
विश्वास कर पाना एक्ट्रेस के फैंस के लिए मुश्किल हो गया। कोई कमेंट में दोनों को बधाइयां दे रहा है तो वहीं कुछ लोग
इन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
सुष्मिता और
रोहमान शॉल साल 2021 दिंसबर में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। एक्ट्रेस सुष्मिता ने
खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी थी। एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘हम लोगों ने दोस्ती से
शुरुआत की और हमेशा दोस्त ही रहेंगे। लंबा रिश्ता फिलहाल ओवर हो गया…लेकिन प्यार
अभी भी है।‘ फिलहाल सुष्मिता और ललित
मोदी के डेटिंग की खबरें बी-टॉउन में छाई हुई है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के
फैंस के साथ-साथ उनके घरवाले भी इस खबर से शाक्ड है। सुष्मिता की फैमिली में किसी को
भी इस बात की जानकारी नही थी। लेकिन इनसबके बीच सुष्मिता के एक्स रोहमन शॉल के रिएक्शन
ने सबका ध्यान उनकी तरफ खींच लिया है।
सुष्मिता की
डेटिंग की खबरें आने के बाद से रोहमन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि किसी पर हंसने से सुकून मिल जाए तो हंस लेना, क्योंकि पेरशान वो नहीं तुम हो। प्यार फैलाइये, नफरत नहीं।’ वहीं, इसके अलावा एक इंटरव्यू में रोहमन बोले-‘उन्हें खुश रहने दीजिए, प्यार एक खूबसूरत
एहसास है। मुझे इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है तो वह उसके लायक है।’


Download Android App
Download iOS App





