‘हेरा फेरी 3’ नहीं, Akshay Kumar ने साइन की ये फिल्म, इन दो एक्ट्रेसस संग दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे अक्की !

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की इस साल बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हुई है। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि अक्षय कुमार अपनी सबसे आईकॉनिक फिल्म में से एक ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे। इसी बीच खबरें आ रही है कि अक्षय ने एक और फिल्म साइन कर ली है।

बॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार की इस साल बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हुई है। हालांकि ये फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि अक्षय कुमार अपनी सबसे
आईकॉनिक फिल्म में से एक
‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे। इस बात से अक्षय के
फैंस काफी निराश है, लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि अक्षय ने एक और फिल्म साइन
कर ली है।

The Real Reason Why Akshay Kumar Walked Out Of Hera Pheri Revealed & Fans  Are Very

बॉलीवुड
इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार की एक फिल्म सिनेमाघरों से उतरती नहीं है कि उनकी अगली
फिल्म की चर्चा तेज होने लगती है। अक्षय साल में सबसे ज्यादा फिल्में तो करते है
ही, और इसी बीच उनकी आने वाली फिल्मों का जिक्र भी होता रहता है।
मीडिया रिपोर्ट का मानें तो, अक्षय ने एक फिल्म साइन कर ली है, जिसका टाइटल ‘खेल खेल में‘ बताय़ा जा रहा है।

इतना ही नहीं, इस
फिल्म में अक्षय़ कुमार के साथ साथ एक नहीं बल्कि ब़ॉलीवुड की दो हसीनाएं नजर आने
वाली है। खबरों की मानें तो फिल्म
‘खेल खेल में’ अक्षय़ कुमार के अलावा तापसी पन्नू और वाणी कपूर के नाम
चर्चा में है। इससे पहले अक्षय इन दोनों एक्ट्रेसस के साथ अलग अलग फिल्मों में काम
कर चुके है। अब अक्षय दोबारा से इन दोनों के साथ काम करने जा रहे है, इस बात से
उनके फैंस काफी खुश होंगे।  

खबरों की मानें
तो फिल्म
‘खेल खेल में‘ एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी
शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। अक्षय ने भले ही ये फिल्म साइन की हो, लेकिन
इसमें कई शक नहीं कि
‘हेरा फेरी 3’ में उनका न होना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हर
कोई यहीं चाह रहा है कि किसी भी तरह से श्याम, राजू और बाबूराव की वो आइकॉनिक
जोड़ी न टूटे। 

बात करें, अक्षय
कुमार के वर्क फ्रंट की तो, अक्षय़ फिल्म
‘ओएमजी 2‘, ‘कैप्सूल गिल‘, ‘गोरखा‘, ‘बड़े मियां छोटे
मियां
‘ में तो नजर आएंगे ही, लेकिन इसके साथ साथ वो मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात‘
से अपना मराठी डेब्यू भी करने
जा रहे हैं।

Desk Team