फिल्म स्टार अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक है और जहाँ बड़े फिल्मस्टार साल – दो साल में एक फिम लेकर आते है वहीँ अक्षय कुमार सालभर में 3-4 फ़िल्में लेकर आते है। आज हम आपको अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में दिलचस्प पहलु बताने जा रहे है जो काफी हैरान करने वाला है।
अक्षय कुमार की फिल्मों को कितनी भी तारीफ मिल जाए पर हकीकत ये है की अक्षय की कोई भी फिल्म अब तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पायी है। साल में भले ही अक्षय की फ़िल्में ज्यादा आती है पर कलेक्शन के मामले में अक्षय पीछे रह जाते है।
होली के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म अक्षय कुमार के फिल्म करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की फिल्म है। उम्मीद की जा रही थी की ये फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करेगी पर सोमवार को फिल्म का कारोबार सीधा 50% गिर गया।
एक दिन का वीकेंड अधिक मिलने के बावजूद फिल्म 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पायी और अक्षय की तमन्ना इस बार भी अधूरी रहती दिखाई पद रही है। अक्षय कुमार के करियर में सिर्फ एक फिल्म है जिसने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है और वो फिल्म है 2.0 ।
पर इस फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा हाथ सुपरस्टार रजनीकांत और फिल्म के डायरेक्टर शंकर का रहा साथ ही अक्षय इस फिल्म में अकेले लीड अभिनेता भी नहीं थे। इस फिल्म ने कुल 188 करोड़ का बिज़नेस किया था।
अक्षय की सुपरहिट फिल्मों की बात की जाए तो सबसे जयादा कमाया करने वाली फिल्मों में टॉयलेट : एक प्रेम कथा (133.60 करोड़ , राउडी राठौर (131 करोड़ ), एयरलिफ्ट (129 करोड़ ) ने अपने बजट के हिसाब से कमाई तो अच्छी की पर कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पायी।
अक्षय की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर ना बन पाने के पीछे एक कारण ये भी है की अक्षय कुमार साल में 1 से ज्यादा फ़िल्में लेकर आते है और दर्शकों में सीमित उत्साह ही पैदा कर पाते है। साथ ही अपनी ज्यादातर फिल्मों में अक्षय समाज और देश प्रेम जैसी कहानियां ही पेश करते है।


Download Android App
Download iOS App



