फिल्मों के साथ अक्षय कुमार ने पकड़ा कैमरा, जब अभिनेता बने कृति सेनन के फोटोग्राफर क्लिक की ये खूबसूरत तस्वीर

Summary :

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म बच्चन पांडे में काम करते दिखाई देंगे। वैसे तो फिल्म से उनका लुक बहुत पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म बच्चन पांडे में काम करते दिखाई देंगे। वैसे तो फिल्म से उनका लुक बहुत पहले ही रिलीज किया जा चुका है। लेकिन फिलहाल अक्षय कुमार अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। वहीं अक्षय अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेने के बाद फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग चालू कर देंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री कृति सैनन भी काम करते हुए नजर आएंगी।
अभिनेत्री ने शेयर की क्यूट तस्वीर…

सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहने वाली कृति सेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें अदाकारा एकदम खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे ये कृति की ये तस्वीर इस वजह से ज्यादा स्पेशल है क्योंकि इसे अक्षय कुमार ने खुद क्लिक किया है। 
जी हां तस्वीर में कृति कैमरा की ओर देखकर इंटेंस लुक देती हुई नजर आ रही हैं। अपनी इस फोटो के कैप्शन में कृति सैनन ने लिखा है,जब बच्चन पांडे उर्फ अक्षय कुमार फोटोग्राफर बन जाएं। बता दें अभिनेत्री की इस फोटो को महज कुछ घंटों के अंदर 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइका और शेयर किया है। 

फिल्म बच्चन पांडे के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक होगी। वहीं अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग के वक्त अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी,जिसमें वो शॉट देने से पहले फाइनल टच लेती और खुद को शीशे में निहारती दिखाई दी। तब इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, फाइनल टच।एक्शन बोले जाने से कुछ ही सेकेंड पहले। 

ये दमदार फिल्में होंगी रिलीज
बता दें हर साल की तरह इस साल भी खिलाड़ी अक्षय कुमार की कई सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। लॉकडाउन के समय वो पिछली बार फिल्म लक्ष्मी में काम करते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म के अलावा फिलहाल अक्षय के हाथों कई सारी फिल्में हैं जैसे सूर्यवंशी,अतरंगी रे,बेल बॉटम और पृथ्वीराज। 
वैसे अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्में बनकर तैैार है,मगर थिएटर्स में पब्लिक के नहीं पहुंचने के चलते मेकर्स अभी इन्हें रिलीज नहीं कर रहे हैं।  

Desk Team