अक्षय कुमार का नाम
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर के तौर पर लिया जाता है। जहां बाकि स्टार्स
साल में एक या दो फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देती है वहीं हर साल अक्षय की 4 से
5 फिल्में रिलीज होती है। एक्टर की एक फिल्म का
प्रमोशन खत्म होता नहीं कि वह अगली फिल्म की शूटिंग में जुट जाते हैं। इसी वजह से अभिनेता
के टाइम मैनेजमेंट का हर कोई कायल है।
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि वो इन सबके बीच भी अपनी फैमली के साथ समय
बिताने के लिए वेकेशन का समय भी निकाल लेते है। एक्टर की इस बात का हर बॉलीवुड से
लेकर आम आदमी तक दीवाना है। वहीं एक्टर को लेकर कई बार यह खबरें सामने आ चुकी है
कि वो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर हैं। इसी संबंध में अब आयकर
विभाग ने उन्हें सम्मानित किया है।
फिलहाल अक्षय कुमार इंग्लैंड में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर हैं। उन्हें आयकर
विभाग की तरफ से एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। हालांकि उनकी
गैरमौजूदगी में उनकी तरफ से उनकी टीम ने यह सम्मान पत्र लिया।
खास बात यह है कि पिछले पांच सालों से वह लगातार भारत के सबसे अधिक टैक्स देने
वाले लोगों में शामिल रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय को इस सम्मान से सम्मानित किया
जा चुका है। अभिनेता हर साल टाइम पर और सबसे ज्यादा टैक्स भरते है। आज अक्षय के
पास सबसे अधिक फिल्में हैं, साथ ही साथ वे विज्ञापन जगत पर भी राज कर रहे
हैं।
वर्क फ्रंट की
बात करें तो अक्षय कुमार इस वक्त जसवंत सिंह गिल की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं।
इसके अलावा अभिनेता की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म
में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। वहीं इसके अलावा अक्षय के पास कई सारी
फिल्में पाइपलाइन में है जिनमें सेल्फी, रामसेतू, ओह माई गॉड 2, बड़े मियां छोटे
मियां और सूर्या की फिल्म ‘सोरोरई पोतरू‘ के हिंदी रीमेक में भी अक्षय
नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App







