करण जौहर का चैट
शो ‘कॉफी विद करण 7′ शुरू से ही चर्चा में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड को लोग
खूब पसंद कर रहे है। सेलेब्रिटी के साथ कॉफी पीते पीते तमाम तरह की फिल्मी और
पर्सनल गॉसिप लोगों को जमकर एंटरटेन कर रही है। हाल ही में ‘कॉफी विद करण 7′ में खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार
सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार एंट्री हुई थी। दोनों को साथ में देखकर फैंस भी काफी
खुश हुए थे। शो के दौरान ही खिलाड़ी कुमार ने कई बातें शेयर की जिसे जानकर लोगों
को भी हैरानी हो रही है ।
‘कॉफी विद करण 7′ में शिरकत करने आए सेलेब्रिटी की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें सामने आ ही जाती है । इन गॉसिप को जानने में लोग भी हमेशा तैयार रहते
है। हाल ही में शो में आए अक्षय कुमार ने भी अपनी लाइफ से जुड़ी हुई कई बातें शेयर की
, जिसपर करण के साथ साथ लोगों को भी काफी हैरानी हुई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7′ में बताया कि वो अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के सोशल मीडिया पर
उन्हें स्टॉक करते रहते है । साथ ही उन्होंने बताया कि वह ट्विंकल खन्ना के इंस्टाग्राम
पर अपनी नजर रखते हैं।
बॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार यहीं नहीं रूके, अक्षय ने शो में एक के बाद कई खुलासे किए । अक्षय ने ‘कॉफी विद करण 7′ में यह भी बताया कि वह ट्विंकल खन्ना के आगे हाथ जोड़ते हैं और तो और अपनी पत्नी के पैर भी पड़ते हैं। शो के दौरान करण जोहर के एक सवाल पर अक्षय
कुमार ने जवाब देते हुए बताया कि कभी कभी ट्विंकल खन्ना को समझाने के लिए उन्हें उनके पैर तक छूने पड़ते हैं। अक्षय ने यह भी बताया कि अपनी पत्नी को कुछ
समझाने में उन्हें करीब दो से तीन घंटे लग जाते हैं।
एक्ट्रेस ट्विंकल
खन्ना लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है और फिलहाल तो उनका एक्टिंग में वापसी करने
का कोई इरादा नहीं है । ट्विंकल खन्ना कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती
है । ट्विंकल खन्ना एक राइटर बन गई है और अपनी लिखी किताबों के जरिए कई मुद्दों पर
बात कर चुकी है । कभी कभी ट्विंकल को इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आना पड़ता है।
वहीं अक्षय के
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली
है । इसके साथ ही उनकी फिल्म ‘द कैप्सूल गिल’ भी रिलीज होने वाली है जिससे एक्टर का
पहला लुक कुछ दिनों पहले ही लोगों के सामने आ चुका है ।


Download Android App
Download iOS App







