अक्षय कुमार की बैक टू बैक फिल्मों ने घुमाया लोगों का दिमाग, यूजर्स ने दी एक्टर को आराम करने की सलाह

Summary :

‘मिशन सिंड्रेला’ का टाइटल बदलकर ‘कठपुतली’ कर दिया गया है और अब अक्षय कुमार की इस नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस साल अक्षय की 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है ऐसे में एक्टर चौथी फिल्म के ट्रेलर के देखकर फैंस उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं।

अक्षय कुमार बीते
काफी समय से अपनी फिल्मों के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की हालिया
रिलीज रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं अब एक्टर की
नई फिल्म कठपुतली का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का पहले नाम मिशन
सिंड्रेला रखा गया था जिसे बदलकर अब कठपुतली कर दिया गया है। खिलाड़ी कुमार की ये
फिल्म इस साल की चौथी फिल्म में है ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उन्हें आराम करने
की सलाह दे रहे हैं।

I am working today not because of money but for passion,' says Akshay Kumar ahead of Bachchhan Paandey release | Bollywood - Hindustan Times

फिल्म के ट्रेलर को
खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस मच-अवेटेड फिल्म में
खिलाड़ी कुमार एक बार फिर
पुलिस की वर्दी
में नजर आने वाले हैं। इस बार वह मर्डर मिस्ट्री सुलाझाते हुए सीरियल किलर को
पकड़ते दिखेंगे।
अक्षय ने ट्रेलर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तीन मर्डर, एक शहर..एक
पुलिसवाला और एक सीरियल किलर’। अक्षय की फिल्म कठपुतली 2 सिंतबर को सिर्फ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार अक्षय कुमार की फिल्में बुरी तरह पिटती जा रही है।
लगातार 3 तीन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कठपुतली के मेकर्स ने इस फिल्म के
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। इस फैसले को सोशल मीडिया पर कई
यूजर्स सही भी बता रहे है। साल 2022 में अभिनेता की अब तक 3 फिल्में बच्चन पांडे,
सम्राट पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हो चुकी है मगर ये तीनों ही फिल्में बॉक्स
ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

इन सब के बावजूद अब एक्टर की चौथी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में
सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अक्षय कुमार की टांग खिचांई कर रहे है। कुछ यूजर्स
एक्टर को थोड़ा आराम करने की सलाह दे रहे हैं। कोई उनकी फिल्म का डायलॉग तू फिर से
आ गया रे बाबा कॉमेंट कर रहा है। तो कोई बोल रहा है अभी तो रामसेतू भी आनी बाकि
है।

 

 

Desk Team