ब़ॉलीवुड एक्टर
अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर में से एक है। अक्षय की
एक फिल्म रिलीज होती नहीं है कि इनकी दूसरी फिल्म की चर्चा होने लगती है । अक्षय
की अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु‘
रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म ‘राम सेतु‘
कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही है।
फिल्म ‘राम सेतु‘ अपने टाइटल की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। फिल्म में अक्षय के साथ साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज
और नुसरत भरूचा नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग अयोध्या और रामेश्वरम जैसे कई लोकेशन पर की
गई है। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले ही इस फिल्म
का विरोध शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में कुछ मुद्दों को गलत
तरीके से पेश किया गया है जिस वजह से अब इस फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है।
बीजेपी नेता
सुब्रमण्यम स्वामी ने फिल्म के निर्माताओं पर रामसेतु के मुद्दों को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “ मेरे वकील सत्य सभरवाल ने केस का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है।
मैं एक्टर अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। वो
अपनी आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’
को गलत तरीके से लोगों के सामने पेश कर रहे हैं’।
सुब्रमण्यम
स्वामी ने ट्वीट करके यह भी कहा कि वह वह फिल्म के निर्माताओं से मुआवजे की भी
मांग करेंगे। सिर्फ फिल्म के मेकर्स का ही विरोध नहीं किया गया। सुब्रमण्यम स्वामी
ने एक और ट्वीट कर अक्षय की नागरिता पर हमला करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की भी
बात कही। इसके साथ ही अक्षय को देश से निकालने की भी बात कही जा रही है।
फिल्म ‘रामसेतु’ एक
आर्कियोलॉजी पर आधारित फिल्म है जो रामसेतु पुल की प्रकृति की जांच करने के लिए
काम कर रही है जिससे यह पता लगया जा सके कि इसमें कितनी सच्चाई है। अभिषेक
शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज के पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है।


Download Android App
Download iOS App







