अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया गंभीर रूप से बीमार हैं और इस वक्त उन्हें मुम्बई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती मां की देखभाल के लिए अक्षय कुमार लंदन से मुम्बई पहुंचे। बता दे कि अक्षय कुमार पिछले कु़छ हफ्तों से लंदन में अपनी आगामी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग में व्यस्त थे, मगर जैसे ही उन्हें अस्पताल में भर्ती अपनी मां के चिंताजनक हालत में होने का पता चला, अक्षय कुमार फौरन फ्लाइट से मुम्बई लौट आए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और वे मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें कुछ दिन पहले ही आईसीयू में एडमिट किया गया है। ऐसे में अक्षय कुमार इंग्लैंड में जारी अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं। अक्षय अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म को बीच में ही छोड़कर मां के साथ रहने के लिए वापस भारत आ गए हैं। मां की तबीयत की खबर सुनते ही अक्षय आनन-फानन में दौड़े-दौड़े भारत आ गए।
हाल ही में जब अक्षय लंदन से मुंबई लौटे तो उन्हें एयरपोर्ट कर देख कर एक फैन उनके सामने आ गई और बोलने लगी कि ‘मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं’। लड़की को अपने पास देख तक एक्टर थोड़ा पीछे भी हो गए और पूरी तरह से उसे नजरअंदाज करते हुए गाड़ी में बैठकर निकल गए। इस दौरान अक्षय की टीम भी मौजूद थी। इस पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
इस वीडयो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘इस लड़की की तरह के लोग क्यों भीख मांगते हुए कहते हैं कि सर मैं आपकी फैन हूं…अरे उन्हें आपकी परवाह तक नहीं है, आप उनके लिए मायने ही नहीं रखते.. पता नहीं लोग क्यों अपनी बेइज्जती करवाते हैं, बहुत बुरा है’, वहीं एक ने लिखा –इतना एटीट्यूड किस बात का ?, एक ने लिखा-‘फालतू का एटीड्यूड’, एक ने लिखा ‘पहले तो ऐसा नहीं करते थे’।


Download Android App
Download iOS App






