इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही सवाल सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और वह सवाल है कि ‘रसोड़े में कौन था’। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने जवाब देते हुए बताया है कि ‘रसोड़े में कौन था’। इंस्टाग्राम पर बेयर ग्रिल्स के साथ अडवेंचर करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

‘रसोड़े में कौन था’वाल फ्लेवर भी अपनी पोस्ट में खिलाड़ी कुमार ने डाल दिया। डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर शो Into The Wild With Bear Grylls में अक्षय कुमार दिखाई देंगे। बेयर ग्रिल्स के साथ अक्षय कुमार ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि आग जलाने की कोशिश बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, रसोड़े में बेयर था। क्या कोई बता सकता है कि वह क्या बना रहे हैं?#IntoTheWildWithBearGrylls
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर इस शो के प्रोमो को अक्षय कुमार ने साझा करते हुए लिखा, मुझे पता था कि बेयर ग्रिल्स के साथ वाइल्ड होने से पहले कड़ी चुनौतियां होंगी। लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी पोप चाय के साथ पूरी तरह से हैरान कर दिया। क्या दिन था।

बता दें कि डिस्कवरी प्लस पर इस शो का एपिसोड 11 सितंबर को आएगा जबकि साधारण डिस्कवरी चैनल पर यह एपिसोड 14 सितंबर को आएगा। बेयर ग्रिल्स के इस शो में अक्षय कुमार से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी गए थे।


Download Android App
Download iOS App



