माफीनामा साझा करने के बाद बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हुए अक्षय कुमार? लोगों ने कसे तंज

Summary :

अक्षय कुमार को तंबाकू बॉन्ड का एड करना थोड़ा भारी पड़ते नजर आ रहा है। जी हां, दरअसल बीते दिनों अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

अक्षय कुमार को तंबाकू बॉन्ड का एड करना थोड़ा भारी पड़ते नजर आ रहा है। जी हां, दरअसल बीते दिनों अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद एक्टर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से माफीनामा भी साझा किया है। अपने इस पोस्ट के जरिये एक्टर ने फैंस से माफी मांगी। पर हद तो ये हो गई कि यूजर्स अक्षय कुमार को उनके माफीनामे को लेकर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
 
अक्षय कुमार लौटाएंगे फीस? 
आप भी सोच रहे होंगे आखिर ऐसा हो रहा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टर का माफीनामा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में इस दौरान कई लोग खिलाड़ी कुमार से मजे लेते दिख रहे हैं। लोग कह रहे हैं आखिरी बार कह दो जुबां केसरी। तो वहीं किसी ने अक्षय कुमार के एंडोर्समेंट फीस वापस ना करने पर सवाल उठाए।
इस पोस्ट में खिलाड़ी कुमार ने कहा कि एड से मिली फीस को वो नेक काम के लिए खर्च करेंगे। अगर ब्रांड चाहता है तो वह विज्ञापन को तब तक प्रसारित कर सकता है, जब तक इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं कि भविष्य में पूरी समझदारी के साथ एड का चयन करूंगा। मगर एक्टर के ये दोनों ही बयान लोगों को खटक रहे हैं।
इसलिए अक्षय कुमार हुए ट्रोल…

ऐसे में एक यूजर ने एक्टर के फीस रिटन नहीं करने पर लिखा, क्यों आप कान्ट्रैक्स कैंसल नहीं करते, क्यों ब्रांड से नहीं कहते कि एड को प्रसारित नहीं करें। क्यों आप फीस लौटाने से डर रहे हो? बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपया? वहीं इनमें से कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि वो फीस में मिली राशि पीएम केअर्स फंड में दान कर दें। इसके अलावा कुछ लोग तो अपने अकाउंट में एक्टर से पैसा मांग रहे हैं। एक यूजर ने माफीनामे पर सवाल उठाते हुए कहा- इतना ही बुरा लग रहा है तो पैसे वापिस कर दो भाई उनके और कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करा लो। 

अक्षय कुमार का माफीनामा 
 बता दें, अक्षय कुमार ने अपने माफीनामे में लिखा- मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आए आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है।  मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा।    

Desk Team