इस फिल्म में Akshay Kumar ने की थी Undertaker की पिटाई, जानिए पूरी कहानी ?

Summary :

Akshay Kumar Movie: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज से शुरू हो रहा है। सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे और हर बार की तरह इस सीजन में भी नए ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार शो में अंडरटेकर भी एंट्री करने वाले हैं। हालांकि वे पूरे सीजन में नहीं बल्कि सिर्फ कुछ दिनों के लिए नजर आएंगे। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब अंडरटेकर का नाम भारतीय दर्शकों के बीच सुर्खियों में आया हो। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ने दोनों को…

Akshay Kumar Movie: टीवी का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज से शुरू हो रहा है। सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे और हर बार की तरह इस सीजन में भी नए ट्विस्ट और सरप्राइज देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस बार शो में अंडरटेकर भी एंट्री करने वाले हैं। हालांकि वे पूरे सीजन में नहीं बल्कि सिर्फ कुछ दिनों के लिए नजर आएंगे। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब अंडरटेकर का नाम भारतीय दर्शकों के बीच सुर्खियों में आया हो। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ने दोनों को एक साथ जोड़ दिया था।

Akshay Kumar
अक्षय कुमार और अंडरटेकर का कनेक्शन

Akshay Kumar Movie: साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ को अक्षय कुमार के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जाता है। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया। फिल्म में रेखा और रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेस थीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हुई अक्षय और अंडरटेकर जैसी शख्सियत की फाइट की।

असल में फिल्म में दिखने वाले अंडरटेकर, असली रेसलर नहीं बल्कि उनके हमशक्ल ब्रायन ली (Brian Lee) थे। लेकिन उस समय दर्शकों ने उन्हें सच में WWE के असली अंडरटेकर समझ लिया था।

जब भिड़े थे अक्षय और नकली अंडरटेकर

Akshay Kumar Movie: फिल्म की क्लाइमेक्स फाइट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अक्षय कुमार और ब्रायन ली के बीच हुई वह जोरदार भिड़ंत इतनी रियल लग रही थी कि फैन्स को लगा मानो सच में बॉलीवुड और WWE का मुकाबला हो रहा हो। आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो सबसे पहले दिमाग में वही फाइट सीन आता है।

Akshay Kumar
फिल्म का बजट और कलेक्शन

Akshay Kumar Movie: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 6 करोड़ रुपये था। रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार कमाई हुई। फिल्म ने लगभग 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से 15 करोड़ भारत से और करीब 10 करोड़ विदेशों से आए थे। उस समय के हिसाब से यह एक बहुत बड़ी सफलता थी।

अंडरटेकर को मिला अलग फैनबेस

Akshay Kumar Movie: फिल्म में अंडरटेकर का रोल निभाने वाले ब्रायन ली को भी इस मूवी की वजह से भारत में काफी लोकप्रियता मिली। कई सालों तक फैन्स यही मानते रहे कि उन्होंने असली अंडरटेकर को देखा है। इस वजह से WWE रेसलर अंडरटेकर का नाम भी भारत में और ज्यादा लोकप्रिय हो गया।

Bigg Boss

बिग बॉस 19 और नया ट्विस्ट

अब सालों बाद अंडरटेकर का नाम एक बार फिर भारत में चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार वे बिग बॉस 19 में गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि वे सिर्फ 7 दिन ही शो का हिस्सा होंगे, लेकिन उनका आना दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा देगा।

The Undertaker

अंडरटेकर की मौजूदगी शो को बनाएगी खास 

अक्षय कुमार और अंडरटेकर का यह कनेक्शन बॉलीवुड और रियलिटी शो दोनों के लिए एक दिलचस्प किस्सा है। एक ओर अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, वहीं अब बिग बॉस 19 में अंडरटेकर की मौजूदगी शो को और भी धमाकेदार बना सकती है।

Tamanna Choudhary