सुपरस्टार अक्षय कुमार के हाथों इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है, ऐसे में खिलाड़ी कुमार एक के बाद एक अपनी अपकमिंग फिल्म्स की शूटिंग निपटा रहे हैं। अब खबर है कि एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। इस दौरान अक्षय ने फिल्म निर्देशक के साथ एक तस्वीर शेयर कर अपनी पोस्ट के जरिये बताया फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग खत्म होना उनके लिए एक कड़वा एहसास है।

यहां देखें अक्षय का पोस्ट…
एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म रक्षा बंधन के निर्देशक आनंद एल राय के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों साथ में बातचीत के दौरान हंसते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ उनका ध्यान टैब में भी है।
वहीं इस फोटो के साथ अक्षय कुमार ने एक पोस्ट लिखकर कहा, यहां हम सभी ने फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग को पूरा कर लिया है। ‘रक्षा बंधन की शूटिंग हमने ऐसे हंस कर की जैसे कल नहीं है। हैरानी की बात कल रात हमने इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। लेकिन दुख इस बात का है कि अगला दिन, नया दिन होगा और नए रोलर कोस्टर के लिए रवाना होगे।

मालूम हो बीते दिनों अभिनेता ने रक्षा बंधन के दिल्ली चांदनी चौक सेट से एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो दौड़ते हुए दिख रहे हैं। दरअसल एक्टर ने अपने बचपन को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी।

फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में अक्षय की बहन का रोल प्ले कर रही हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2020 रक्षाबंधन को की थी। वहीं फिल्म को अगले साल अगस्त में रिलीज किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



