अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की रिलीज डेट कंफर्म हो गयी है। तमाम इंतजार के बाद शंकर निर्देशित फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस तारीख को सुनते ही आपको 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली-2 की याद जरूर आई होगी, क्योंकि इंडियन सिनेमा में इतिहास बनाने वाली फिल्म बाहुबली 2-द कंक्लूजन 28 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के लिए एक मिसाल बन चुकी है।
बात चाहे कामयाबी की हो या तकनीकी उत्कृष्टता की, हर बड़ी फिल्म की तुलना अब बाहुबली 2 से ही जानी है और 2.0 से तो कंपेरीजन हर हाल में होना है, क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है, जो साउथ इंडियन सिनेमा के एक और बाहुबली डाॅयरेक्टर हैं। तकनीकी रूप से उन्नत फिल्में बनाने में शंकर एसएस राजमौली की तरह की प्रतिभाशाली हैं। 2.0 के प्रीक्वल एंधीरन में आप शंकर की तकनीकी समझ का नमूना देख चुके हैं और 2.0 में वो वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स के सिलसिले को एक स्तर ऊपर ले गए हैं। ये बात फिल्म के पोस्टर्स देखकर समझी जा सकती हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



