संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता जाएंगे राज्यसभा : मनीष सिसोदिया

Summary :

NULL

 केजरीवाल के आवास पर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने को लेकर होने वाली आम आदमी पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमिटी की मीटिंग खत्म हो गई है। आपको बता दे कि पीएसी आम आम आदमी पार्टी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी कि संजय सिंह, सुशील गुप्ता , ND गुप्ता राज्यसभा उम्मीदवार होंगे ।

वही , इस बैठक के लिए पार्टी ने अपने 3 प्रमुख नेताओं को नहीं बुलाया है। इनमें कुमार विश्वास के साथ आशुतोष और संजय सिंह भी शामिल हैं।

बता दे कि कुमार विश्वास भी पीएसी के सदस्य हैं। कुमार विश्वास के कार्यलय ने इस संबंध में कहा कि हमें पीएसी मीटिंग की कोई जानकारी नहीं है। आम आदमी की पीएसी में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह, आशुतोष, गोपाल राय, आतिशी मर्लिना, साधु सिंह और दुर्गेश पाठक शामिल हैं। इनके अलावा पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) के एक्स ऑफिसियो सदस्य पंकज गुप्ता (पार्टी सचिव), दीपक बाजपाई (पार्टी कोषाध्यक्ष) हैं।

दिल्ली से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 5 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख है। बुधवार को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई जिसमें राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। कुल 18 नाम दावेदार थे जिनमें से 11 पर विस्तृत चर्चा हुई। दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएसी की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।

वही , प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया से एक पत्रकार ने पूछा कि इतनी चर्चाओं के बीच किस आधार पर कुमार विश्वास को राज्यसभा न भेजने का फैसला किया गया तो उन्होंने कहा, ”चर्चा तो आप लोग कर रहे थे. आप बताएं कि किस आधार पर चर्चा कर रहे थे?

पार्टी ने तय किया था कि राज्यसभा पार्टी के लोगों की बजाय एक्सपर्ट्स को भेजा जाएगा और रघुराम राजन से लेकर जस्टिस टी.एस.ठाकुर तक कई बड़े नामों से संपर्क किया, लेकिन सबने पार्टी के नाम के साथ जुड़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एन.डी. गुप्ता और सुशील गुप्ता का नाम तय किया गया।

आम आम पार्टी संजय सिंह के नाम पहले ही पूरी तरह तय था। इसमें पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट एनडी गुप्ता का नाम उभरकर आया है। एनडी गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, वहीं, दूसरा चेहरा सुशील गुप्ता हैं, जो कांग्रेस नेता रहे हैं। सुशील 2013 में कांग्रेस के टिकट से मोती नगर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यालय में कब्जा जमाकर कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजने की मांग कर रहे थे। कुमार विश्वास के कहने के बाद समर्थक वहां से हटे। लेकिन समर्थकों के इस तरह के प्रदर्शन से केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच खाई और गहरी हो गई। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सीट के लालची लोगों को पार्टी छोड़ने की नसीहत तक दे दी थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team